Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

19 लाख रूपए का बिल देखकर Mobile Shop वाले के उडे होश

Author Picture
Editor
Dec 14, 2023 7:34 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बिजली विभाग की मनमानी की वजह से उपभोक्ताओं की फजीहत है। पुराने मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं की परेशानियां और बढ गई है। ताजा मामला जिला अस्पताल के सामने स्थित एक मोबाइल शॉप का है।

जहां के दुकान संचालक अब्दुल मजीद जब नवंबर माह का बिल 19 लाख 73 हजार 594 रूपए देखकर उनके होश ही उड गए। बताया गया कि बिजली कंपनी द्वारा पुराना मीटर हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगाया गया था। उस वक्त पुराने मीटर की रीडिंग 64 यूनिट थी। दुकान संचालक द्वारा स्मार्ट मीटर में 94 यूनिट रीडिंग थी। लेकिन, जब उनके पास लाखों रूपए का बिल पहुंचा तो वह दौडता हुआ एमपीईबी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों ने उसे मामले का निराकरण करने का आश्वासन देकर वापस लौटा दिया।

आपको बता दें कि जिन-जिन घरों व दुकानों में जब से स्मार्ट मीटर लगा है, तब से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों को सामना करना पड रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज