Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

चिप्स के पैकेट की मदद से पुलिस ने कर दिया अंधीहत्या का खुलासा 48 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Editor
Dec 16, 2023 10:34 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि 13 दिसंबर की रात्रि में सूचना मिली थी कि इंदौर के नायता मुंडला  कलाली के पास केजीएन होटल के पीछे एक आदमी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया था जहां पाया कि उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है वहीं उसकी शिनाख्त गोपाल सिंह उर्फ भवानी पिता गणपत पवार निवासी ग्राम बारोड पिपलिया देवास के रूप में हुई थी घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे तो पुलिस को किसी तरह का सबूत नहीं मिला.

चिप्स के पैकेट की मदद से पुलिस ने कर दिया अंधीहत्या का खुलासा 48 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार
Photo By : Google

लेकिन शव के पास एक चिप्स का पैकेट जरूर मिला था जिसके आधार पर पुलिस शराब कलाली के पास स्थित एक दुकान पर पहुंची वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें एक युवक चिप्स का पैकेट खरीदते हुए दिखाई दिया जिसने ₹5 का पेमेंट यूपीआई से किया था इसके बारे में जानकारी निकाली गई तो उसकी पहचान दीपेंद्र पिता नंदराम मोरे जाती भील 26 साल निवासी उदयपुर थाना झिरनिया जिला खरगोन के रूप में हुई उसी के आधार पर पुलिस  उस तक पहुंची.

जिसमें पूछताछ करने पर अपने साथी धूलिया पिता प्रेम बरेला जाती ठाकुर उम्र 30 साल निवासी ग्राम उदयपुर जिला खरगोन के आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक उनके पास आया था और जब वह शराब पी रहे थे तो उनसे रुपए मांग रहा था इसी बात को लेकर वह विवाद करने लगा था और आवेश में आकर दीपेंद्र और धुलिया ने मिलकर उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी फिलहाल पूरे ही मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज