Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Crime : प्रेमी के साथ मिलकर पति की करवा दी हत्या शव पर गाड़ी चढ़ा दिया दुर्घटना का रूप ऐसे हुआ खुलासा

Author Picture
Sub Editor
Feb 5, 2024 9:04 AM IST

[inb_subtitle]

Crime : प्रेमी के साथ मिलकर पति की करवा दी हत्या शव पर गाड़ी चढ़ा दिया दुर्घटना का रूप ऐसे हुआ खुलासा
— MP Crime News

—Advertisement—

एक सनसनी खेज घटना में एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से पति की चाकू मारकर हत्या कर दी और बाद में हत्या को दुर्घटना बताने के लिए मृतक के शव को वाहन से कुचलवा दिया। इसका खुलासा मृतक के पोस्टमार्टम के बाद हुआ। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में चार आरोपियों को पकड़ा है।

उज्जैन जिले के नागदा तहसील के अंतर्गत ग्राम बिरियाखेड़ी में शुक्रवार देर रात को पुलिस ने सड़क पर एक मृत व्यक्ति के पड़े होने की सूचना के बाद शव को बरामद किया था। मृतक के पास से मिले मोबाईल से उसकी शिनाख्त अकबर पिता साबीर मंसूरी निवासी चेतनपुरा के रुप में हुई।

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले को दुर्घटना का मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल में पहुंचा दिया था। अस्पताल में दो डॉक्टरों की पैनल ने अकबर का पोस्टमार्टम किया तो पता चला उसकी चाकू मारकर हत्या की गई है।

इस पर पुलिस ने खोजबीन की तो जानकारी मिली कि अकबर की पत्नी नफीजा का महिदपुर रोड निवासी मुस्ताक से प्रेम प्रसंग है। अकबर की मौत से पहले दोनों साथ में थे। उनके मोबाइल कॉल डिटेल में भी बात करने के प्रमाण मिल गया।

इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो जानकारी मिली कि नफीसा के कहने पर मुश्ताक ने अकबर के सीने में दो चाकू मारे थे। अकबर की मौत के बाद दुर्घटना दर्शाने के लिए शव को वाहन से कुचलवा दिया। शव को ठिकाने लगाने में साथी शाहरुख और जितेंद्र ने भी मदद की थी।

पूरी कहानी सामने आने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उन्होंने भी सच्चाई कबूल कर ली। हालांकि इस मामले का खुलासा पुलिस शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेस लेकर कर रही है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज