Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

गले में तख्ती टांगकर कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे पति-पत्नी

Author Picture
Sub Editor
May 23, 2024 12:53 PM IST

[inb_subtitle]

गले में तख्ती टांगकर कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे पति-पत्नी
— गले में तख्ती टांगकर कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे पति-पत्नी

—Advertisement—

  • दंपति का कहना राजस्व विभाग सबसे भ्रष्ट विभाग
  • सिरोंज तहसील के ग्राम घुटुआ में रहने वाले दंपति ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
  • अपने खेत तक जाने के लिए मांगी सड़क
  •  एसडीएम सिरोंज पर ₹50000 रिश्वत मांगे जाने का आरोप

सिरोंज तहसील के ग्राम घुटुआ में रहने वाले छोटेलाल साहू अपनी पत्नि के साथ गले में राजस्व विभाग मे भ्रष्टाचार लिखकर तख्ती लटकाकर कलेक्टोरेट पहुंचे…. उन्होंने अपने खेत तक जाने के लिए रास्ता मांगा और सिरोंज एसडीएम पर रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया।

गले में तख्ती टांगकर कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे पति-पत्नी
गले में तख्ती टांगकर कलेक्टर से गुहार लगाने पहुंचे पति-पत्नी

सिरोंज के ग्राम घुटुआ में रहने वाले छोटेलाल साहू अपनी पत्नि के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर को लिखित ज्ञापन दिया…. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके खेत के चारों तरफ जयनारायण शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों की जमीन लगी हुई है… जिससे वह अपने खेत तक नहीं पहुंच पा रहे… उनकी पांच बीघा जमीन पर खेती करने और खेत तक जाने के लिए रास्ता न होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है…. रास्ता मांगने के लिए सिरोंज एसडीएम कार्यालय में आवेदन लगाया… जिसे एसडीएम हर्षित चौधरी ने कैंसिल कर दिया… रास्ता देने के लिए उन्होंने 50 हजार रूपए की रिश्वत मांगी…. यह गंभीर आरोप लगाते हुए छोटेलाल साहू ने कलेक्टर से गुहार करते हुए अपने खेत तक जाने के लिए रास्ता मांगा है…

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज