Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Tiger Attack Bandhavgarh : कुशमाहा में एक के बाद दूसरे ग्रामीण पर बाघ का हमला अलर्ट मॉड में बांधवगढ़ प्रबंधन

Author Picture
Editor
Apr 21, 2025 6:40 PM IST

[inb_subtitle]

Tiger Attack Bandhavgarh : कुशमाहा में एक के बाद दूसरे ग्रामीण पर बाघ का हमला अलर्ट मॉड में बांधवगढ़ प्रबंधन
— Tiger Attack Bandhavgarh : कुशमाहा में एक के बाद दूसरे ग्रामीण पर बाघ का हमला अलर्ट मॉड में बांधवगढ़ प्रबंधन

—Advertisement—

Tiger Attack Bandhavgarh : बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व के पतौर रेंज में आज एक ही बाघ में दो ग्रामीणों को बाघ ने घायल कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर ग्राम कुशमाहा से ग्राम कोठिया की ओर जा रहे राजबली बैगा को बाघ ने दौड़ा लिया और राजबली की टांग को बाघ ने पकड़ लिया लेकिन बाघ से संघर्ष कर राजबली ने अपनी जान बचा ली। घायल राजबली बैगा को बांधवगढ़ प्रबंधन ईलाज के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया।

लेकिन जैसे ही ग्राम कुशमाहा में राजबली बैगा पर टाईगर अटैक की खबर फैली कुछ ही समय मे काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँच गए। और उसी भीड़ में से एक ग्रामीण कुल्लू बैगा को बाघ ने कंधे में पकड़ लिया लेकिन अन्य ग्रामीणों के द्वारा हल्ला किए जाने के बाद बाघ जंगल की ओर चला गया।घायल कुल्लू बैगा को फील्ड स्टाफ मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना हुआ है।

वही मौके पर अन्य रेंज के अधिकारियों की तैनाती करवा दी गई हैं। बताया जा रहा विभागीय हाथियों की मदद से बाघ को जंगल की ओर भेजने का काम आज रात ही किया जाएगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज