Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कलेक्टर साब के आदेश का असर बाँधवगढ़ के बाघ भी जुटे बोरी बन्धान में देखिए Viral Vedio

Author Picture
Editor
May 17, 2025 4:42 PM IST

[inb_subtitle]

कलेक्टर साब के आदेश का असर बाँधवगढ़ के बाघ भी जुटे बोरी बन्धान में देखिए Viral Vedio

—Advertisement—

यूँ तो पूरे मध्य प्रदेश में जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन का काम चल रहा है। उमरिया में भी यह काम बड़ी जोरों शोरों से जिला प्रशासन की अगुवाई में चल रहा है। कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन स्वयं इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उमरिया जिले में यह अभियान जून माह के आखिरी तारिख तक चलेगा। उक्त अभियान में जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी सहित NGO और सामान्य जन बढ़ चढ़कर के भाग ले रहे हैं।

लेकिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाघिन और उसका सबक बोरी बंधान के पास बोरियां उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन का है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में जमकर कमेंट भी जिलेवासी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर श्याम पांडे लिखते हैं की उमरिया में बोरिंग बंधन का काम बड़ी जोरों शोरों से चल रहा है। कलेक्टर साहब के आदेश का असर यह है कि अब तो बांधवगढ़ के बाघ-बाघिन भी इस अभियान को पूरा करने में लग गए हैं। वही तपन दास लिखते हैं की बाघिन बच्चों के साथ काम में जुटी हुई है। बोरिंग बंधान के काम में बच्चों से काम करना बाल अपराध की श्रेणी में आता है।कुल मिलाकर यह वीडियो देखते ही देखते जमकर वायरल हो चुका है।

देखिए वीडियो

 

दरअसल बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व के पनपथा बफर जोन में इन दिनों बाघिन पनिहाई फीमेल अपने 3 बाघ शावको के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज