Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

SISF के जवान ने शराब पीने के लिए नही दिए पैसे तो 5 आरोपियों ने कर दी मारपीट मामला दर्ज

Author Picture
Editor
Jul 27, 2025 7:37 PM IST

[inb_subtitle]

SISF के जवान ने शराब पीने के लिए नही दिए पैसे तो 5 आरोपियों ने कर दी मारपीट मामला दर्ज
— SISF के जवान ने शराब पीने के लिए नही दिए पैसे तो 5 आरोपियों ने कर दी मारपीट मामला दर्ज

—Advertisement—

विन्ध्या कॉलरी में सुरक्षा डियूटी में तैनात SISF के जवान के साथ मारपीट करने के प्रकरण में 05 आरोपी थाना नौरोजाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार

प्रकरण में कॉलरी क्षेत्र के प्राइवेट चालक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर डियूटी पर तैनात जवान के साथ विवाद कर की थी मारपीट

प्राइवेट चालक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दारू पीने के लिये पैसे मांगने पर जवान द्वारा न देने पर की गई बारदात

दिनांक 22.07.2025 को विन्ध्या कॉलरी में सुरक्षा डियूटी में तैनात SISF के जवान आर. अनिल नैगी एवं साथी आर. बलवीर सिंह की डियूटी कंचन खदान पश्चिम क्षेत्र में थी ।

रात करीब 01.30 बजे खदान में प्राइवेट चालक के रूप में कार्य करने वाला सुनील बैगा अपने कुछ साथियों के साथ जो कि हाथ में लाठी लिये हुये थे आया और बोला कि हम लोगो को दारू पीना है इसलिये पैसे दे दो जिस पर मना करने पर आरोपी सुनील और उसके साथी गाली गुप्तार कर विवाद करने लगे और अपने पास रखी लाठियों से मारपीट करने लगे और बोले कि हमें दारू पीने पैसे नही दिये नही तो जान से मार देंगे और मारपीट करके फरार हो गये ।

मारपीट की घटना की जानकारी फरियादी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा आहत जवानो को SECL की एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया । आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालना, दारू पीने के लिये पैसे मांगना एवं गाली गुप्तार कर मारपीट किये जाने पर से थाना नौरोजाबाद में अपराध क्रमांक 249/25 धारा 296, 115(2), 119(1), 121(1), 132, 3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों की पहचान एवं फरार आरोपियों की पता तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किये गये । पुलिस टीम के प्रयासो के कारण मामले में फरार आरोपी सुनील बैगा को गिरफ्तार किया जाकर उसके साथी आरोपी के बारे में जानकारी प्राप्त की गई जिसके द्वारा मामले में संलिप्त अपने साथियों के बारे में बतलाया गया । पुलिस टीम द्वाार मामले में कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर विधिसंगत कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी –
01. सुनील बैगा उम्र 28 साल निवासी ग्राम धनवाही ।
02. राकेश बैगा उम्र 28 साल निवासी ग्राम धनवाही ।
03. विकाश बैगा उम्र 19 साल निवासी ग्राम धनवाही ।
04. बाबूलाल बैगा उम्र 21 साल निवासी ग्राम धनवाही ।
05. छोटे लाल निवासी ग्राम धनवाही ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज