Shorts Videos WebStories search

श्रेय लेने कि होड़ में रेडक्रॉस उमरिया के कार्यक्रम की फोटो के साथ फर्जीवाडा क्या होगी कार्यवाही ?

Content Writer

whatsapp

मध्यप्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के हाल ही में नवनिर्वाचित चेयरमैन सेवानिवृत्त IAS श्याम सिंह कुमरे के मुख्य आतिथ्य में उमरिया जिले में जिला अस्पताल उमरिया में निशुल्क परामर्श शिविर 25 दिसम्बर को संपन्न हुआ।जिसमे देश के जाने माने डॉक्टरों के द्वारा सैकड़ो जिलेवासियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।लेकिन अब यह कार्यक्रम सवालों के घेरे में आ गया है।उक्त कार्यक्रम की हूबहू तस्वीरों को विश्व संवाद केंद्र महाकौशल के सोशल मीडिया पेज से पोस्ट किया गया है।जिसमे लिखा गया है कि,

!! सेवा ही संकल्प है, स्वास्थ्य ही समृद्धि है !! 

सेवा भारती – जिला उमरिया द्वारा उमरिया नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। 

इस शिविर में 547 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ प्राप्त किया। 

समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का यह प्रयास सेवा, समर्पण और संवेदना का सशक्त उदाहरण है। 

#सेवा_भारती #निःशुल्क_स्वास्थ्य_शिविर #उमरिया #स्वस्थ_भारत #सेवा_ही_धर्म #vskmahakoshal #RSS100Years #RSSorg

 

उमरिया में अब इस विषय पर चर्चा हो रही है कि क्या रेडक्रॉस के कार्यक्रम को सेवा भारती का क्यों बताया जा रहा है।वैसे जब हमने इस विषय पर पड़ताल की तो पता चला कि कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रान्त संगठन मंत्री सेवा भारती मंच पर मौजूद थे।लेकिन उनके बैठने के दौरान भी मंच पर रेड क्रॉस उमरिया का बैनर ही लगा हुआ था।

क्या फ़ोटो को AI से किया गया एडिट ?

इस मामले में बड़ा रोचक तथ्य यह है कि जिस कार्यक्रम की तस्वीरों को कलेक्टर उमरिया के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है उन्ही फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से एडिट करके सेवा भारती महाकौशल को भेजा गया है।कलेक्टर उमरिया के सोशल मीडिया हैंडल से मंच की जो तस्वीरें शेयर की गई है उसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश चेयरमैन के बगल में कलेक्टर उमरिया सहित रेड क्रॉस उमरिया के पदाधिकारी बैठे हुए है।मंच में जो बैनर लगा हुआ है उसमें साफतौर पर देखा और पढ़ा जा सकता है कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी उमरिया के साथ-साथ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी भी लिखी हुई है।

लेकिन दूसरी फ़ोटो में मंच पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्यप्रदेश चेयरमैन के साथ कलेक्टर उमरिया और जिले के पदाधिकारी तो बैठे है लेकिन पीछे सेवा भारती का बैनर लगा हुआ है,जो कि प्रथमद्रष्टया फर्जी प्रतीत होता है।हालांकि जांच के बाद और भी तथ्य सामने आ सकते है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल ! 

उक्त मामले को लेकर के उमरिया जिले के कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सिंगर के द्वारा सोशल मीडिया पर लिखा गया है कि 

सच छुपाया नहीं जाता, सामने आ ही जाता है। सेवा कार्य हो या स्वास्थ्य शिविर—नाम बदलने और पोस्टर बदलने से सच नहीं बदलता।

तस्वीरों में साफ़ दिख रहा है कि👉 एक ही मंच👉 एक ही अतिथि👉 एक ही कार्यक्रमऔर फिर भी अलग-अलग संगठनों के नाम से प्रचार।अगर कार्यक्रम आपका था तो दूसरे का नाम क्यों? और अगर नहीं था तो श्रेय लेने की हड़बड़ी क्यों? जनता सब देख रही है।सेवा में भी ईमानदारी ज़रूरी होती है।

#SachSamneHai #JantaSabSamajhtiHai #SevaYaSiyasat

तो क्या जिले ऐसे ही हो रहा है फर्जीवाड़ा 

संघ के प्रमुख अनुसांगिक संगठन सेवा भारती की छवि को धूमिल करने वाले इस कृत्य के पीछे कौन है जिसने रेडक्रॉस उमरिया के कार्यक्रम को सेवा भारती का बताकर बाकयदा फ़ोटो और जानकारी भेजी जिसे सेवा भारती के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर भी कर दिया गया।क्या 25 दिसंबर को जिला चिकित्सालय परिसर में हुआ कार्यक्रम रेडक्रॉस और सेवा भारती का संयुक्त कार्यक्रम था? और यदि यह संयुक्त कार्यक्रम था तो फर्जी फ़ोटो बनाकर भेजने की नौमत क्यों आई ?कार्यक्रम स्थल पर सेवा भारती के बैनर क्यों नही लगाए गए ? क्या जिले में इससे पहले भी ऐसे ही कूटरचना कर सेवा भारती को बरगलाने का काम जिले के कुछ लोगो द्वारा किया जा रहा है ? क्या जिला इकाई सेवा भारती के मुख्य उद्देश्य से भटक गई है? क्या ऐसे जिले के पदाधिकारियों को चिन्हित कर उन पर सेवा भारती कोई कार्यवाही करेगी या इन खबरों को द्वेष भावना और विपक्ष के आरोप मानकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।

लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ऐसा दुरपयोग कर आभासी दुनिया मे सामाजिक कामो की पटकथा अगर ऐसे ही लिखी जाएगी तो आने वाले समय मे ऐसे तमाम सामाजिक संगठन सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाएंगे।वास्तविकता से ऐसे तमाम संगठनों का कोई लेना देना नही रह जाएगा।

इस पूरे मामले को लेकर जब रेडक्रॉस उमरिया सचिव राकेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में मैंने भी उक्त एडीटेड बैनर को देखा है,देखकर मुझे भी बड़ा आश्चर्य हुआ कि मौके पर तो सिर्फ रेडक्रॉस उमरिया का बैनर लगा हुआ था।यह किसने किया इसकी जानकारी नही है।

राकेश शर्मा सचिव रेडक्रॉस उमरिया

वही सेवा भारती उमरिया अध्यक्ष डॉ संदीप सिंह का कहना है कि रेडक्रॉस के स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में सेवा भारती उमरिया के द्वारा रजिस्ट्रेशन और प्रचार प्रसार में सहयोग किया गया है।यह कार्यक्रम मूलरूप से रेडक्रॉस उमरिया का था।मंच में यह फोटो मौके पर तो नही लगी थी,लेकिन यह हुआ कैसे और किसने ऐसा किया है,इसकी जानकारी नही है।

Dr संदीप सिंह अध्यक्ष सेवा भारती उमरिया

यक्ष प्रश्न !

जिस भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की देश मे अध्यक्ष माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपती मुर्मू जी है और मध्यप्रदेश में उक्त समिति के अध्यक्ष के रूप में माननीय राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल और जिले का पदेन अध्यक्ष कलेक्टर उमरिया हो ऐसे गरिमामयी कार्यक्रम की तस्वारों के साथ छेड़छाड़ करना क्या अपराध की श्रेणी में आता है ? यह तो जिला प्रशासन ही तय कर पाएगा लेकिन ऐसे लोग जो इस कूटरचना के माध्यम से एक नही दो संगठनों को भ्रमित कर रहे है उन पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

उमरिया रेडक्रॉस उमरिया
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।