MP News : मध्य प्रदेश के अधिकतर जिले कोहरे की चपेट में है। मौसम केंद्र भोपाल के द्वारा जारी अलर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश के कई जिलो में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और अधिकतर जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में स्कूल बसों को दुर्घटना से बचाने के लिए और शीत लहर के कारण बच्चो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े इसलिए मध्य प्रदेश के विदिशा,उज्जैन,आगर मालवा,हरदा,देवास,रतलाम,इंदौर शाहिद अन्य जिलों में कक्षा पांचवी तक एक या दो दिन की छुट्टियों की घोषणा संबंधित जिलों कलेक्टर के द्वारा की गई है।
क्यों घोषित हुए अवकाश
मौसम केंद्र भोपाल के द्वारा अगले 24 घंटे के लिए मौसम का बड़ा अलर्ट जारी किया गया। दतिया, टीकमगढ़ ,निवाड़ी, ग्वालियर ,सतना जबलपुर पन्ना सहित कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में अति घने कोहरे की उम्मीद जताई गई है।
वही भिंड, मुरैना, रीवा मऊगंज, जबलपुर, नरसिंहपुर राजगढ़, उमरिया,भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम्, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर,शिवपुरी, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर और मैहर जिले में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कोहरे के दौरान रखें ये सावधानी
- घना से अत्यंत घना कोहरा, विशेषकर देर रात और सुबह के समय, दृश्यता को काफी कम कर सकता है।
- कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल एवं हवाई परिवहन प्रभावित हो सकता है। पात्रियों को अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाने की सलाह दी जाती है।
- घने कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
- यदि यात्रा आवश्यक हो, तो वाहन धीमी और स्थिर गति से चलाएँ तथा आगे चल चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
- कोहरे में मौजूद कण पदार्थ तथा विभिन्न प्रकार के प्रदूषकों के संपर्क में आने से फेफड़ों की कार्यक्षमता कम हो सकती है तथा खाँसी एवं साँस लेने में कठिनाई बढ़ सकती है, इसलिए नियमित व्यायाम करें और मास्क का प्रयोग करें।
- फॉग लैंप या लो बीम हेडलाइट का उपयोग करें, हाई बीम लाइट का उपयोग न करें।
- शरीर की गर्माहट बनाये रखने हेतु अपने सर, गर्दन, हाथ और पैर की उँगलियों को अच्छे से ढक्के एवं पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े जैसे दस्ताने, टोपी, मफलर, एवं जल रोधी जूते आदि पहने।
- शीत लहर के समय जितना संभव हो सके घर के अंदर ही रहें और कोशिया करें कि अतिआवश्यक हो तो ही बाहर यात्रा करें।
- इस समय विभिन्न प्रकार की बीमारियों की संभावना अधिक बढ़ जाती है, जैसे- फ्लु, सर्दी, खांसी एवं जुकाम आदि के लक्षण हो जाने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
- पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्वों से पुक्त भोजन ग्रहण करें एवं शरीर की प्रतिरक्षा बनाए रखने के लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं एवं नियमित रूप से गर्म पेय पदार्थ का अवश्य सेवन करें।








