Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

काला सोना बेच कर किसान हो रहे है मालामाल

Author Picture
Editor
Apr 9, 2023 5:13 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कालेसोने के गढ़ के नाम से प्रसिद्ध मंदसौर जिले में इन दिनों अफीम तौल का कार्य किया जा रहा है। जिसमे अफीम किसान शासकीय मापदंडों के अनुसार खेतों में उगाई गई अफीम लेकर मंदसौर के नारकोटिक्स कार्यालय पहुंच रहे है। बीते नौ दिनों में करीब 4366 किसान अपनी अफीम का तौल करवाकर उसे नारकोटिक्स विभाग को सौंप चुके है। अफीम को काला सोंना के नाम से भी जाना जाता है.

जिला अफीम अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार 1 अप्रैल से शुरू हुआ अफीम तौल का कार्य 10 अप्रैल तक चलेगा। जिसमे करीब 4500 किसान अफीम का तौल करवाएंगे। जिसके बाद 13 अप्रैल से सीपीएस पद्धति के अनुसार बिना चीरा लगे हुए डोडे को लिया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया 4 मई तक चलेगी।

अफीम अधिकारी का यह भी कहना है की पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अफीम की मात्रा बेहतर दिख रही है। अधिकारी का कहना है की अफीम किसान पर मौसम का कोई विशेष असर नही पड़ा है। अफीम क्वालिटी और क्वांटिटी दोनो में बेहतर दिखाई दे रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज