Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बाइक पर 15 जुलाई से लगेगा Toll Tax ? या फिर होगा ₹2000 का जुर्माना नितिन गड़करी ने बताई पूरी जानकारी

Author Picture
Editor
Jun 29, 2025 8:55 AM IST

[inb_subtitle]

बाइक पर 15 जुलाई से लगेगा Toll Tax ? या फिर होगा ₹2000 का जुर्माना नितिन गड़करी ने बताई पूरी जानकारी
— बाइक पर 15 जुलाई से लगेगा Toll Tax ? या फिर होगा ₹2000 का जुर्माना नितिन गड़करी ने बताई पूरी जानकारी

—Advertisement—

NHAI Toll Tax on Two Wheelers : हमारे देश में अब घर-घर में बाइक है। वैसे टोल टैक्स पॉइंट पर बाइकर्स पर कोई भी टैक्स नहीं लगता है। बाइकर्स के लिए किनारे का रास्ता बनाया गया है जहां से बाइकर्स बिना किसी टैक्स के आराम से निकाल सकते हैं। लेकिन कुछ मीडिया संस्थान के द्वारा गुरुवार को एक खबर चलाई गई जिसमें बताया गया की 15 जुलाई से तेज भर के अंदर टू व्हीलर चालकों को भी टोल टैक्स देना पड़ेगा। टोल टैक्स नहीं देने पर भारी भरकम जुर्माना भी चुकाना पड़ सकता है। जमाने की रकम ₹2000 के आसपास बताई गई। इस खबर को देखने के बाद में लोगों के पसीने छूट गए क्योंकि अगर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस तरह का कोई टैक्स लगा देगा तो उसे तो देना ही पड़ेगा। लेकिन क्या वास्तव में यह आदेश NHAI के द्वारा जारी किया गया है इस आदेश की क्या असल सच्चाई है इसके बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूरी जानकारी ट्वीट करके दी है।

क्या टोल टैक्स के दायरे में आएंगे बाइक चालक

यह खबर सोशल मीडिया में 30 से वायरल हो रही है इस खबर को लेकर के नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा इस खबर का खंडन किया गया है उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि फिलहाल टू व्हीलर पर कोई फास्ट्रेक जैसी सुविधा चालू नहीं की जा रही है और ना ही इसे कोई टोल टैक्स लिया जाएगा। अभी वर्तमान में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कोई ऐसा टैक्स के बारे में जानकारी नहीं साँझा की गई है। और ना ही टैक्स संबंधी कोई आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया हो की बाइक चालक से भी टोल टैक्स लिया जाएगा।

नितिन गडकरी का फूटा गुस्सा

मामला जब मंत्रालय तक पहुंचा तब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा इन खबरों को पूरी तरीके से गलत बताते हुए इन खबरों के बारे में निंदा भी की गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर लिखा गया है कि 

कुछ मीडिया हाऊसेस  द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

 

15 अगस्त से शुरू हो रहा है 1 साल में 200 ट्रिप वाला पास

अभी हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा एक जानकारी देशवासियों से साझा की गई थी जिसमें उन्हें बताया था ऐलान किया था कि 15 अगस्त 2026 से साल भर के लिए मात्र 3000 का पास बनाया जाएगा और इस कीमत वाले फास्ट टैग में आपको 200 ट्रिप 1 साल के अंदर करने का मौका मिल जाएगा। यह जो  फास्टैग जारी किया जा रहा है यह सिर्फ नाम कमर्शियल गाड़ियों के लिए जारी किया जा रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज