Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सेमरिया में लहलहा रही थी गाँजे की खेती पुलिस ने मारी रेड जप्त किए 65 पेड़

Author Picture
Editor
Oct 12, 2023 1:40 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

गंजे की अवैध खेत को जप्त करने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। कोतवाली टीआई राजेश चंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की उमरिया शहर से सटे हुए ग्राम सेमरिया में शिव प्रसाद कोल पिता तमुआ कल अपने घर के पीछे खेत में चोरी छिपे गंजे की खेती कर रहा है। साथ ही फुटकर बिक्री भी करता है।

मुखबिर की सूचना पर कोतवाली टीआई ने टीम बनाकर उक्त गांव में में 11 अक्टूबर की शाम 6:00 के आसपास दबिस देकर आरोपी शिवप्रसाद कोल के घर के पीछे मौजूद खेत से 65 नाग बड़े-बड़े गांजे के पेड़ जप्त किए हैं । जिसकी पूरी कीमत 160000 रुपए आंकी गई है।

आरोपी के खेत से सभी गांजे के पेड़ जप्तकर कोतवाली लाया गया है और आज आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 542/23 धारा 8,20(a) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर करने के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपीः शिवप्रसाद कोल पिता स्व. तमुआ कोल उम्र 50 साल निवासी ग्राम सिमरिया थाना कोतवाली जिला उमरिया ।

जप्त सामग्रीः अवैध मादक पदार्थ गांजे के कुल 65 नग हरे पौधे (कीमत- 1,60,000) ।

भूमिका:-  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी राजेशचंद्र मिश्रा, उनि विजय सेन,उनि महेश यादव, उनि बालेन्द्र शर्मा, सउनि सुभाष यादव, प्र.आर. ओमकार, प्र.आर. दिलीप गुप्ता, प्र.आर. राजकुमार, प्र.आऱ. सरमन सेन, प्र.आर. जगदीश तिवारी, आर. रवि दीवान एवं आर. चालक शिशुपाल की सराहनीय भूमिका रही ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज