Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नशे के सौदागरों के मंसूबो पर पुलिस ने फेरा पानी नशे की बड़ी खेप झाड़ियों में फेंक हुए फरार

Author Picture
Editor
Oct 30, 2023 9:58 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिले की नौरोजाबाद पुलिस को नशे की बड़ी खेत पकड़ने में सफलता मिली। नौरोजाबाद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नशे की खेप की डिलीवरी से पहले ही दबिस देकर नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

क्या है पूरा मामला

उमरिया जिले की नौरोजाबाद पुलिस को विश्वास सूत्रों से खबर मिली की गाँजेL की एक बड़ी खेत लेकर के कोई आरोपी नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम सस्तरा के आसपास पहुंचने वाला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई नौरोजाबाद अरुणा द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिस दी लेकिन जब मुखबिर द्वारा बताए गए घटनास्थल पर कोई आरोपी नही मिला तो आसपास संदिग्ध स्थलों की सर्चिंग की गई।

लैंटाना की झाड़ियों के बीच मिली नशे की खेप

नौरोजाबाद पुलिस की टीम ने जब NH43  के किनारे ही एक खंडहर बड़े मकान के पास लैंटाना की झाड़ियां में पड़ताल की तो उन्हें एक पूरी में संदिग्ध अवस्था में बड़ी एक बोरी दिखाई दी जिसे खोलकर देखना पर उन्हें गाँजा मिला।

उक्त मामले में नौरोजाबाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक के तहत अपराध दर्ज मामले को विवेचना में लिया है। उक्त मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने जानकरी देते हुए बताया कि कल 8 किलो 620 ग्राम गांजा जप्त किया गया है ,अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर मामले को विवेचना में लिया गया है। मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए हैं जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज