Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Sub Editor
Feb 15, 2024 11:15 PM IST

[inb_subtitle]

कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
— Crime News MP

—Advertisement—

सर्राफा व्यापारी से साथ लूट का प्रयास और कट्टे से फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हथियारों सहित किया गिरफ्तार, लूटपाट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई थी कैद, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई, आरोपी आदतन अपराधी है और अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुढ़े है, पकड़ाएं तीन आरोपियों में से दो पर पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज है, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने किया मामले का खुलासा।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया की निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में 5 दिन पूर्व सराफा व्यापारी राजेंद्र सोनी को अज्ञात चार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया था, इन चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लूट की वारदात के वक्त बदमाशों ने व्यापारी सोनी का आभूषणों से भरा पूरा बैग छीनकर भागने का प्रयास किया था, इस दौरान व्यापारी और बदमाशों की हुज्जत भी हुई थी, पकड़ाने के डर से आरोपियों ने कट्टे से फायर कर बैग में रखे कुछ गहने लूट लिए थे और दहशत फैलाते हुए फरार हो गए थें, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्वीफ्ट डिजायर कार, दो अपाचे बाइक और 315 बोर का देशी कट्टा व एक पिस्टल और सोने चांदी के साथ मोबाइल व लूटे गए गहने बरामद किए है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज