Shorts Videos WebStories search

आरक्षक फैजल खान से इंस्टाग्राम पर की युवती से दोस्ती शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sub Editor

आरक्षक फैजल खान से इंस्टाग्राम पर की युवती से दोस्ती शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म
whatsapp

शादी का झांसा देकर युवती के साथ पीटीएस में पदस्थ आरक्षक ने दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंच कर शिकायत की। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। एमपी के सागर जिले का मामला.

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि पीटीएस में पदस्थ आरक्षक फैजल खान से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ी और मिलने लगे। इसी दौरान आरक्षक शादी का झांसा देकर घुमाने ले गया। झांसा देकर गलत काम किया। दोनों की पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। इसी बीच आरक्षक की शादी किसी दूसरी जगह तय हो गई। पीड़िता ने शादी का बोला था तो उसने मना कर लिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि युवती की शिकायत पर पीटीएस में पदस्थ आरक्षक फैजल खान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि आरक्षक से सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। इसी दौरान शादी का झांसा देकर गलत काम किया है। मामले में आरोपी को राउंडअप किया जा रहा है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।