Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अतिक्रमण का विरोध करने पर भाजपा पार्षद पर हमला, ससुर और दामाद ने दिया घटना को अंजाम

Author Picture
Sub Editor
Feb 21, 2024 8:31 AM IST

[inb_subtitle]

अतिक्रमण का विरोध करने पर भाजपा पार्षद पर हमला, ससुर और दामाद ने दिया घटना को अंजाम
— Satna News

—Advertisement—

अतिक्रमण कर फल की दुकान लगाने के विरोध करने पर फल विक्रेता ने भाजपा पार्षद के ऊपर नारियल काटने वाले धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में भाजपा पार्षद के बाएं सीने में गंभीर चोट आई। पार्षद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, चोट गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायल पार्षद को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपी रिश्ते में दामाद- ससुर बताए गए हैं। बताया गया कि घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के साथ भी मारपीट की है।

सतना में मंगलवार की रात वार्ड नं. 26 के भाजपा के पार्षद महेन्द्र पांडेय वार्ड में भ्रमण कर रहे थे। रात 10  बजे के करीब भ्रमण करते हुए पन्ना रोड में पीली कोठी आश्रम के पास से गुजर रहे थे तब उनकी नजर अतिक्रमण कर रखी गई फल की दुकानों पर गई। दुकानों को देख पार्षद महेंद्र पांडेय ने दुकानदारो को कहा कि अतिक्रमण कर दुकानें क्यों रखी गई है? दुकानों की वजह से गंदगी फैलती है। नगर निगम के द्वारा कार्रवाई के बाद भी दुकान रखना गलत है। पार्षद के द्वारा ऐतराज जताने पर फल विक्रेता गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर फल विक्रेता ने नारियल काटने वाले धारदार हथियार से पार्षद महेंद्र पांडेय के ऊपर हमला कर दिया। हमले में पार्षद महेंद्र पांडेय के बाएं सीने में गहरी चोट आई, जानकारी लगने पर परिवार के सदस्य मौके पर आए। आरोपियों ने पार्षद श्री पांडेय के भतीजे नाती पांडेय के साथ भी हाथापाई की।

सिटी कोतवाली पुलिस ने पार्षद महेंद्र पांडेय के ऊपर जानलेवा हमला करने के प्रकरण में आईपीसी की धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। हमला करने वाले आरोपी कमलेश गुप्ता और रामपाल गुप्ता उर्फ गुडडा को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों आरोपी रिश्ते में ससुर – दामाद हैं।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज