Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria News : सन्दिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक के तालाब के किनारे मिले जूते SDERF की टीम जुटी ढूढ़ने

Author Picture
Sub Editor
Mar 6, 2024 6:51 PM IST

[inb_subtitle]

सन्दिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक के तालाब के किनारे मिले जूते SDERF की टीम जुटी ढूढ़ने
— Umaria News

—Advertisement—

उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी चौकी क्षेत्र के ग्राम आमगार निवासी 30 वर्षीय बसंत बैग बीते 24 घंटे से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता है। उक्त मामले की सूचना जब घुनघुटी चौकी पुलिस तक पहुंची तभी से युवक की तलाश जारी कर दी गई।

हालांकि पुलिस को विवेचना में पता चला कि घर से कुछ ही दूर पर एक तालाब है जहां किनारे पर युवक के जूते उतारे रखे हुए हैं। उक्त सूचना के आधार पर एसडीआरएफ के टीम को मौके पर बुलाकर के घंटे तालाब की सर्चिंग कराई गई है। लेकिन उसके बाद भी बसंत बैगा का पता नहीं चला है।

सन्दिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक के तालाब के किनारे मिले जूते SDERF की टीम जुटी ढूढ़ने
Umaria News

मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च की दोपहर बसंत बेगाने प्रधानमंत्री आवास के लिए कुछ सामान लेकर के घर में रखकर गांव की ओर निकल गया है। तब से बसंत बैग का कोई पता नहीं चल रहा है। हालांकि अभी यह कहना जल्दीबाजी  होगी कि बसंत बैगाकी मौत हो चुकी है। हालांकि घुनघुटी चौकी पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है। बसंत बैग घर से बिना बताए कहीं चला गया या फिर बसंत बैग के साथ में कोई अनहोनी घटना घटित हो गई है। तमाम विषयों से पर्दा पुलिस की विवेचना के बाद ही उठ पाएगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज