Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Crime News: चाय के पतीले और बाँस के डंडे से पीट-पीट कर आरोपी ने कर दी पत्नी की हत्या, सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Author Picture
Editor
Nov 23, 2022 1:58 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Khabarilal News: मामला उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया का हैं जहा इसी माह 19 नवम्बर की सुबह तड़के ग्रामवासियों को गाँव के तालाब के पास एक अधेड़ उम्र की महिला का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई।

घटना स्थल पर पहुच कर पुलिस ने मौका पंचनमा कर सूक्ष्मता के साथ घटना स्थल का मुआयना किया उक्त मृतिका की पहचान सुशीला बाई बैगा पति केशलाल बैगा निवासी ग्राम सेमरिया के रूप मे हुई, पीएम उपरांत शव अग्नि संस्कार भी करवा दिया गया वही प्रथम द्रष्टया यह प्रतीत हो रहा था की उक्त महिला की अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या की गई है।

विवेचना के दौरान पाया गया की मृतिका के पति केशलाल की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी हैं और मृतिका वर्तमान में कल्लू कोल के रह रही थी।

 

ऐसे पहुंची जाँच की आंच कल्लू कोल तक :

कोतवाली पुलिस ने विवेचना मे पाया की मृतिका के घर मे जिस कमरे मे वारदात को अंजाम दिया गया था वहा दीवारों में और कमरे की फर्श मे खून के धब्बे बने हुए थे, साथ ही मृतिका का दूसरा पति संदेही कल्लू कोल मौके से नदारत था और पतासाजी करने पर मौके से फरार मिला। परिस्थिति जन्य तथ्य के आधार पर संदेही कल्लू कोल के खिलाफ कोतवाली मे धारा 302,201 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई वही,आरोपी को 22 नवम्बर को ग्राम सेमरिया से मे ही गिफ़्तार किया गया।

 

क्या हुआ था वारदात की रात :

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी कल्लू कोल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने इक़बालिया बयान मे बताया की 18 नवम्बर की रात 11 बजे के लगभग सुशीला बैगा और उसके बीच कहासुनी हो गई,बात इतनी बढ़ गई की कल्लू कोल ने चाय बनाने वाले पतीले से मृतिका को जमकर पीटा और जब पतीले का हैंडल टूट गया तो घर मे रखे बाँस के डंडे से पिटाई की और पीटते पीटते ही सुशीला बैगा के प्राण पखेरू उड़ गए, कल्लू कोल ने आगे बताया की गाँव वालों के द्वारा देखे जाने के भय से वह लाश को तुरंत ठिकाने लगाने की वजाय सो गया और देर रात तकरीबन 2 बजे के आसपास मृतिका की लाश को अपने कंधे मे उठाकर गाँव के तालाब के पास फ़ेक दिया।

कोतवाली पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी के कब्जे से चाय बनाने का पतीला और डंडा जप्तकर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया हैं।

 

 

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज