Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Wilf Life Crime : शिकारियों के फंदे में फंसा तेंदुआ तड़प-तड़प कर हुई मौत

Author Picture
Sub Editor
Mar 28, 2024 4:49 PM IST

[inb_subtitle]

Wilf Life Crime : शिकारियों के फंदे में फंसा तेंदुआ तड़प-तड़प कर हुई मौत
— Wildlife Crime

—Advertisement—

Wilf Life Crime : जिले में एक बार फिर शिकारियों के जाल में फसकर एक तेंदुए की जान चली गई।घटना पन्ना जिले के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत पवई वन परिक्षेत्र के पिपरियादोन बीट की है। जहां खेत की बाड़ी में शिकारियों ने जंगली जानवर के शिकार के लिए फन्दा लगाया था। जिसमे तेंदुआ आकर फंस गया और जबतक वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची तबतक तेंदुए की मौत हो चुकी थी।

Wilf Life Crime : शिकारियों के फंदे में फंसा तेंदुआ तड़प-तड़प कर हुई मौत

 

बतादें कि पन्ना जिले के जंगली क्षेत्र से जुड़े गांवो व खेतों में जंगली जानवरों का आनाजाना लगा रहता है। पन्ना जिले में टाइगर रिजर्व के साथ उत्तर व दक्षिण वन मंड़ल में बड़ी संख्या में बाघ व तेंदुए मौजूद हैं।जिसमे उत्तर वन मंडल के जंगलों में बाघ तो दक्षिण वन मंड़ल जंगलो में तेंदुए बहुतायत संख्या में है।लेकिन वन विभाग पर जंगली जानवरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं।
ताजा मामला जिले के दक्षिण वन मंडल के पवई रेंज अंतर्गत आने वाली पिपरियादोन बीट से सामने आया है। जहाँ आज एक तेंदुआ खेत की बांगड़ में लगे फंदे में जाकर फ़स गया। जिसकी जानकारी वन कर्मियों को लगी।

तत्काल ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पीटीआर से रेस्क्यू टीम को बुलवाया गया। लेकिन जब तक रेस्क्यू टीम व बरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे। तबतक तेंदुए की मौत हो चुकी थी। हालांकि रेस्क्यू टीम ने तेंदुए के शव को फंदे से निकाल लिया और अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग की टीम द्वारा फंदा लगाने वाले शिकारियों की तलाश की जारी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज