Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बिजली चोरी का मामला: कनेक्शन काटने गए JE पर महिला ने लाठी से किया हमला, लात घुसो से पीटा, दो महिला सहित पांच पर प्रकरण दर्ज

Author Picture
Sub Editor
Apr 14, 2024 8:30 AM IST

[inb_subtitle]

बिजली चोरी का मामला: कनेक्शन काटने गए JE पर महिला ने लाठी से किया हमला, लात घुसो से पीटा, दो महिला सहित पांच पर प्रकरण दर्ज
— Electricity theft case

—Advertisement—

बीते दिनों बिजली चोरी करते हुए पकड़ाई महिलाओं ने प्रकरण बनने के बाद शनिवार को बकाया राशि जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने आए बिजली कर्मियों और JE पर जाति सूचक गाली गलौज के साथ लाठी डंडो से हमला कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मां बेटी सहित कुल पांच लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा, विद्युत अधिनियम और SC/ST एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

5 के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बताया की बकाया राशि वसूली करने गए बिजली विभाग के JE और उनकी टीम पर महिला जमीला खातून उसकी बेटी टीना, दामाद आमिर उर्फ़ बंटी, फैजान, और आदिब खान ने हमला कर दिया। मामले मे पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, विद्युत अधिनियम और SC/ST एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

बिजली बिल जमा होने पर काटने गए थे कनेक्शन

JE सागर मालवीय ने बताया की बीते 29 जनवरी को ब्यावरा में प्रभात टाकीज वाली गली निवासी जमीला खातून पर विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी का प्रकरण बनाया था। टीम ने 98207/- रुपए की वसूली राशि निर्धारण किया था।  महिला ने तत्समय पुरी राशि जमा नहीं कर पाने का हवाला देते हुए 40 हजार जमा कर दिए थे, और बाकि 58207/- 25 फरवरी तक जमा करने का समय लिया था। समायावधि मे राशि जमा नहीं करने पर हमें राशि वसूली नहीं होने पर कनेक्शन काटने का आदेश मिला था.

लाठी डंडे लेकर दौड़े 5 लोग

जिसके लिए शनिवार को JE सागर मालवीय, के साथ लाईन हेल्पर भोनीसिंह यादव, सुनील सक्सेना, महेश मेहर और वाहन चालक विनोद वर्मा गए थे।मौके पर पहुंचने पर जमीला खातून और उसकी बेटी टीना लाठी लेकर मारने दौड़ी। साथ ही जमीला का दामाद आमिर उर्फ़ बंटी, सहित फैजान और आदिब ने मारपीट और जाति सूचक गाली गलौज की। जिसकी शिकायत थाने मे दर्ज करवाई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज