Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Combing Operation : पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में रातभर चली काम्बिंग गस्त,अपराधियों के बीच मचा हडकंप

Author Picture
Editor
Dec 11, 2022 9:39 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Combing Operation : पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गिरफ्तारी/ स्थाई वारंटियों की धरपकड़ एवं फरार,इनामी बदमाशो व अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 10-11.12.2022 की रात्रि में प्रदेश व्यापी नाइट काम्बिंग ऑपरेशन चलाये जाने के निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में उमरिया पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर नाइट काम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। इसके लिये पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा शुरू से ही विस्तृत योजना बनाई गई थी कि किस तरह धरपकड़ करनी है, जिस हेतु अलग-अलग टीमें बनाई गई जिसमें पुलिस लाईन, एसपी ऑफिस की विभिन्न शाखाओं के बल का उपयोग किया गया, टीम के लिये अधिक से अधिक पुलिस वाहन लगाये गये और आकस्मिक रूप से धरपकड़ की कार्यवाही सुनिश्चित की गई  ।

कडकडाती ठण्ड में रात भर चला नाइट काम्बिंग ऑपरेशन :

जिस दौरान पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर विभिन्न थानाक्षेत्रो में जाकर कर्मचारियों के साथ काम्बिंग गस्त करते हुये नाइट काम्बिंग ऑपरेशन के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु ब्रीफ किया एवं टीम का उत्साहबर्धन किया, साथ ही अत्यधिक ठंड से अपनी सुरक्षा करते हुये कार्यवाही करने की बात कही । पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा तैयार की गई कार्यवाही की रूपरेखा,  उत्साहबर्धन ,मार्गदर्शन  एवं उमरिया पुलिस की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप उमरिया पुलिस को नाइट काम्बिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में धरपकड़ करने में सफलता प्राप्त हुई,

सैकड़ों अपराधी पहुँचे सलाखों के पीछे :

कार्यवाही के दौरान उमरिया एवं आसपास के जिले से 103 गिरफ्तारी वारंटी, 25 स्थाई वारंटी और 03 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही 11 जिला बदर व 28 निगरानी / गुंडा बदमाशो को चेक किया गया । नाइट काम्बिंग गस्त ऑपरेशन कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया, अनु. अधि. पुलिस पाली एवं समस्त थाना / चौकी, पुलिस लाईन एवं कार्यालय की समस्त शाखाओ का बल कुल 187 पुलिस अधिकारी / कर्मचारी  शामिल हुये जिनके  द्वारा यह कार्यवाही की गई ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज