Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मैहर देवीजी पहाड़ी के पीछे 1 महिला और 2 पुरुष की मिली लाश मचा हड़कंप देशभर के SP को लिखा जा रहा है पत्र

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 17, 2024 12:57 AM IST

[inb_subtitle]

मैहर देवीजी पहाड़ी के पीछे 1 महिला और 2 पुरुष की मिली लाश मचा हड़कंप देशभर के SP को लिखा जा रहा है पत्र
— Maihar news

—Advertisement—

मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध धार्मिक नगरी मैहर में देवीजी पहाड़ी के पीछे तीन लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव एक महिला और दो पुरुष का है, दोनों पुरुषों का शव फंदे से लटकता मिला जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था।तीनों मृतकों का शव 5 से 6 माह पुराना प्रतीत हो रहा है। शव कंकाल में तब्दील हो चुके हैं, मृतकों की पहचान नही हो पाई है। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को मौेके पर बुलाया गया है।

रविवार की शाम 5 बजे पुलिस को मिली जानकारी

सीएसपी मैहर राजीव पाठक ने बताया कि रविवार की शाम एक महिला जंगल की तरफ गई हुई थी जिसने जंगल में तीनों शव देखे, महिला के जरिए शाम पांच बजे पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलने पर एसपी मैहर सुधीर अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर दो मृतकों का शव पेड़ में फंदे से लटक रहा था जबकि महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। दोनों पुरुष मृतक जैकेट पहने हुए हैं जबकि मृतका के शव का साल पड़ा हुआ है ऐसे में अंदेशा है कि तीनों का शव चार से पांच माह पुराना है। कपड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों की मौत ठंड के मौसम में हुई है। शव पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। पेड़ के नीचे मृतकों के शव की हडिडयां बिखरी हुई थीं।

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

मृतकों के कपड़ों की तलाशी लेने पर पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, घटना स्थल को देखकर प्रतीत हो रहा है कि दोनों पुरुष और महिला ने देवीजी पहाड़ी के पीछे जंगल में पेड़ में फंदा बनाकर फांसी लगाई है। घटना स्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि दर्शन करने के लिए तीनों मैहर आए और पहाड़ी के पीछे जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह भी अंदेशा है कि तीनों मृतक दूसरे राज्य के निवासी हो सकते हैं। मैहर पुलिस के द्वारा प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से एक ही परिवार और रिश्ते के एक साथ तीन गुमशुदा की जानकारी एकत्र की जा रही है ताकि मृतकों की पहचान हो सके। इसके लिए देश भर के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा जा रहा है ताकि गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा सके।

इनका कहना है…

देवीजी पहाड़ी के पीछे 3 शव मिले हैं, 2 पुरुषों के शव फंदे से लटक रहे हैं। महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला, तीनों मृतक ठंड के समय के कपड़े पहने हुए हैं। शव तकरीबन 4 से 6 माह पुराना हो सकता है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना स्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।
सुधीर अग्रवाल
पुलिस अधीक्षक मैहर

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज