Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

लड़के ने शादी के लिए किया मना तो लड़की बन गई लुटेरी दुल्हन लूट लिए 95 हजार

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 25, 2024 9:09 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

  • शादी के लिए लड़की देखने आये लड़के वालों से लुट
  • लड़के ने किया लड़की को नापंसद तो वापिस जा रहे लड़के से रास्ता रोक कर लूट लिए 95000 हजार रुपय
  • पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन व उसके साथी को गिरफ्तार
  • लड़की का भाई अभी भी फरार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी दे चुके है ये भाई बहिन इस तरह की घटना को अंजाम

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की टांडा गांव की एक लड़की ने अपने भाई व एक अन्य साथी के साथ मिलकर बीच सड़क पर 95 हजार की लूट को अंजाम दिया।

मामला एक माह पहले का जब राजगढ़ जिले का एक युवक अपनी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहा था, तभी लड़के के परिजन को एक शादी कराने वाले एक व्यक्ति की जानकारी मिली, जिसने लड़की का पता दे कर लड़की देखने के लिए मुंगावली थाना क्षेत्र के टांडा गांव भेज दिया, लेकिन गांव आने के बाद लड़के को लड़की पंसद नही आई और लड़का अपने परिजनों के साथ वापिस राजगढ़ जाने लगा।
कुछ देर वाद लड़की मीना बंशकार अपने भाई मिथुन बंशकार व एक अन्य साथी विक्रम अहिरवार के साथ लड़के की गाड़ी का पीछा करते हुए मुंगावली पहुचे, ओर लड़के की गाड़ी रास्ते मे रोक कर लड़के के भाई से 95000 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।

फरियादी लड़के की रिपोर्ट पर पुलिस ने लड़की व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया,एवं उनके पास से करीब 50 हजार रूपये भी बरामद कर लिए।लेकिन लड़की का भाई मिथुन अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार इस तरह से शादी का झांसा दे कर अन्य जिलों व प्रदेश के लोगो से इस तरह की घटना ये भाई बहिन पहले भी कर चुके,लेकिन किसी ने पुलिस में शिकायत नही की।हालांकि पुलिस का कहना है कि इस तरह की शिकायत लेकर अगर कोई और आता है हम कार्यवाही करेंगे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज