Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सुबह हुआ विवाद शाम को मिल गई लाश हत्या या महज संयोग जाँच जारी

Author Picture
Editor
Aug 27, 2024 8:06 PM IST

[inb_subtitle]

सुबह हुआ विवाद शाम को मिल गई लाश हत्या या महज संयोग जाँच जारी
— Crime News

—Advertisement—

उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम ददरी और महरोई के बीच सड़क किनारे आज एक शव मिला है। उक्त मृतक की पहचान ग्राम ददरी निवासी सूरजपाल सिंह राठौर पिता स्वर्गीय चमरू सिंह राठौर उम्र 60 वर्ष लगभग के रूप में हुई है।

ग्रामवासियों से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपाल सिंह राठौड़ डिंडोरी जिले में जिला न्यायालय में भृत्य के पद पर पदस्थ थे। और रिटायरमेंट के बाद में अपने परिवार के साथ अपने ग्रह ग्राम ददरी में निवासरत थे। सूरज पाल सिंह राठौड़ के दो पुत्र और एक पुत्री हैं सभी विवाहित बताई जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपाल सिंह का अपने गांव में ही किसी से पैसे के लेनदेन को लेकर के विवाद था। और आज सुबह ही उक्त व्यक्तियों से उनकी तू तू मैं मैं हुई है।

सुबह हुआ विवाद शाम को मिल गई लाश हत्या या महज संयोग जाँच जारी

सूरजपाल सिंह राठौड़ आज किसी काम से साइकिल से चलकर के ग्राम ददरी से उमरिया पहुंचे थे और उमरिया से अपने काम को खत्म करने के बाद में वापस गांव लौट रहे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम ढलने के दौरान जब सूरजपाल सिंह साइकिल से उमरिया से अपने गांव की ओर लौट रहे थे इस दौरान बाइक में सवार दो से तीन लोगों ने उनके ऊपर घटनास्थल पर धावा बोल दिया है। और उनके साथ मारपीट की है। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम को किसी महिला के द्वारा भी देखा गया है। हालांकि मामले में असल सच्चाई क्या है। यह तो पुलिस की विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

घटना स्थल पर कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा सहित कोतवाली का पुलिस अमला मौके पर मौजूद है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे है। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। उमरिया पुलिस का दावा है जल्द ही उक्त घटना की असल सच्चाई सामने पुलिस लेकर आएगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज