Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

दबंगों ने नाबालिग को बनाया मुर्गा  कुकड़ू कु नही बोलने पर की लात घूसों से कर दी पिटाई वीडियो वायरल 

Author Picture
Sub Editor
Aug 31, 2024 11:26 AM IST

[inb_subtitle]

दबंगों ने नाबालिग को बनाया मुर्गा  कुकड़ू कु नही बोलने पर की लात घूसों से कर दी पिटाई वीडियो वायरल 

—Advertisement—

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक नाबालिग युवक को कुछ युवकों द्वारा झाड़ियों के बीच सुनसान जगह में मुर्गा बनाकर  बेरहमी से पीटने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक नाबालिक युवक को सुनसान जगह में झाड़ियों के पीछे  ले जाकर पहले लात घुसो से पिटाई की इतने में भी में नहीं भरा तो फिर नाबालिग को मुर्गा बनाकर कुकड़ू कु बोलने को बोलकर लात घुसो से पीटा, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोसल मीडिया वायरल कर दिया …

जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत एफसीआई गोदाम के पास रंजिशन मामले को लेकर कुछ युवक एक नाबालिक युवक को सुनसान जगह में झाड़ियों के पीछे  ले जाकर पहले लात घुसो से जमकर पिटाई की इतने में भी उनका मन नहीं भरा तो उस नाबालिग को मुर्गा बनाकर कुकड़ू कु बोलने कहा नहीं बोलने पर पुनः लात से मारने लगे ,इस दौरान उस नाबालिग का एक साथी हमलावर युवकों से अपने दोस्त के रहम की भीख मांगता रहा , जिससे नाराज हमलावर एक युवक उसकी ही पिटाई कर दी, 

हालाकि अभी तक  नाबालिग के साथ युवकों द्वारा बेरहमी से पिटाई का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है , हैरत की बात यह है की पिटाई करने वाले युवकों ने नाबालिग के इस पिटाई के घटनाक्रम  का खुद वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वही पीड़ित युवक ने इस मामले  शिकायत सिटी कोतवाली में की है। कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज