Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सागर में ओम चौरसिया की धारदार हथियार से हमलावरों ने कर दी हत्या

Author Picture
Sub Editor
Sep 1, 2024 1:05 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

  • धारदार हथियारों से हमला कर युवक की हुई हत्या
  • देर रात गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली चौराहे पर हुई वारदात
  • 3 से 4 हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम,आरोपी फरार
  • 26 वर्षीय ओम चौरसिया की हुई हत्या,पुलिस जांच में जुटी

हत्या से मचा हड़कंप

सागर में गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली इलाके में,धारधार हथियारो से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई,जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।दरअसल सागर शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र इलाके में,बीती देर रात युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई।

बताई जा रही है पुरानी रंजिस

पुरानी रंजिश के चलते तीन से चार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है।गंभीर हालत में युवक को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे,जहां उन्होंने अस्पताल में भी हंगामा किया।सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।देर रात एसपी भी अस्पताल पहुंच गए,और दूसरी ओर पुलिस की टीम भी,देर रात तक आरोपियों की तलाश करती रही।

3 से 4 की संख्या में थे आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार,तिली क्षेत्र निवासी ओम उर्फ ओमू चौरसिया,राजघाट चौराहा के पास खड़ा था,तभी तीन से चार हमलावर तलवार और अन्य धारदार हथियार लेकर आए,और उस पर हमला कर दिया।ओम चौरसिया के सिर,हाथ,पैर में गहरे घाव लगे,जिससे उसकी मौत हो गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज