Shorts Videos WebStories search

Khandwa News : चिट्ठी में लिखकर भेज तलाक तलाक तलाक !

Sub Editor

whatsapp

ट्रिपल तलाक का अनोखा मामला…बड़वानी के रहने वाले युवक ने खंडवा में रह गई अपनी पत्नी को डाक से पत्र भेजकर दिया तीन तलाक… पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 की धारा 4 में दर्ज किया मामला..

खण्डवा में तीन तलाक का मामला सामने आया है बड़वानी के रहने वाले एक युवक ने अपने पत्नी को डाक के माध्यम से तीन तलाक का पत्र भेजा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को तीन माह तक 3 पत्र भेजकर “तलाक की प्रक्रिया के माध्यम से तलाक दे दिया। जबकि, पत्नी इस तलाक से सहमत नहीं है। दोनों पक्षों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर रही है।

बड़वानी में रहने वाले महिला के पति वसीम तिगाले के खिलाफ केस दर्ज किया है। दंपती की शादी के बाद से ही उनके रिश्ते ठीक नहीं थे, दोनो के बीच विवाद हमबार बार होने लगे थे। दो साल से पत्नी मायके में रह रही है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि तीन माह में 3 पत्र भेजकर पति ने तीन तलाक दे दिया। इस तरह पति ने तीन तलाक देकर पत्नी को प्रताड़ित किया और उन्हें पत्नी मानने से इनकार कर दिया है। वही महिला के पति वसीम का कहना है की मैंने तत्काल 3 बार तलाक बोलकर (तलाक ए बिद्दत) तलाक नहीं दिया। मैंने मुस्लिम लॉ के हिसाब से तलाक ए-हसन प्रक्रिया (तीन माह में तीन पत्र भेजकर) तलाक दिया है। क्योंकि, मैं अपनी पत्नी से 2019 से परेशान हूं। वह मुझसे पैसे की मांग कर रही हैं। जब रुपए देने से इनकार किया तो झूठे केस में फंसा रही है।

खंडवा कोतवाली टीआई अशोक सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की 27 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर किया है। महिला का पति बड़वानी जिले का रहने वाला है। जिसने अपनी पत्नी को डाक के माध्यम से तीन बार तलाक का पत्र भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।