Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ऑनर किलिंग उमरिया : 2 युवकों ने बहन के दूसरे पति को उतार दिया मौत के घाट

Author Picture
Sub Editor
Oct 19, 2024 6:44 PM IST

[inb_subtitle]

ऑनर किलिंग उमरिया : 2 युवकों ने बहन के दूसरे पति को उतार दिया मौत के घाट

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया में जेल बिल्डिंग के पीछे हुए विवाद में दो सगे भाई राजू कचेर और कान्हा कचेर ने एक साथ मिलकर 16 अक्टूबर की शाम को मृतक रिकी सिंह गौड़ के साथ जमकर मारपीट की और धारदार हथियार से वार करके घायल कर दिया। उक्त घटना के बाद में घायल को प्राथमिक इलाज के लिए जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल रिक्की सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज मिलने से पहले ही रिक्की सिंह गोड़ की मौत हो गई थी।

उक्त मामले में कोतवाली पुलिस एक्टिव मॉड पर आई और आज दिनांक को दोनों आरोपियों को शहडोल जिले के बुढार से गिरफ्तार करके जिला न्यायालय उमरिया में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल उमरिया भेज दिया गया है।

ऑनर किलिंग का मामला आया सामने

घटना के पीछे की असल सच्चाई सामने यह आई है कि हत्या के दोनों आरोपियों की बहन की शादी चित्रकूट में हुई थी। बहन चार बच्चों की मां भी थी। शादी के बाद बहन का संबंध रिक्की सिंह गोड़ से हो गया। और एक बच्चे को अपने पति के पास छोड़कर तीन बच्चों को लेकर के वह रिक्की सिंह के साथ उमरिया में जिला जेल के पीछे झोपड़ी नुमा मकान बनाकर रहने लगी थी।

बहन का इस तरह से अपने पति को छोड़ना और समाज के बाहर जाकर के दूसरा विवाह करना भाइयों को रास नहीं आया। अंतत दोनों भाइयों ने समस्या की जड़ मृतक रिक्की को माना और उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। यही कारण है कि 16 अक्टूबर की शाम जब दोनों भाइयों ने धारदार हथियार से रिकी पर हमला किया तो उनकी नियत उसे मारने की थी। अंततः हुआ भी यही रिक्की ने इलाज मिलने से पहले ही दम तोड़ दिया।

बहन और उसके 3 बच्चे अनाथ

अपने प्रेमी रिकी के दम पर जिस महिला ने अपने एक बच्चे को छोड़कर के तीन बच्चों को लेकर के रिक्की के पास आ गई थी। अब उसके सामने आगे का जीवन जीने के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि वह अपने पहले पति को छोड़कर के जिसके सहारे जीवन जीने के लिए आई थी उसे ही उसके दोनों भाइयों ने मौत की घाट उतार दिया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज