Shorts Videos WebStories search

Umaria Crime : देवर ने सब्बल मार भाभी को उतार दिया मौत के घाट

Content Writer

whatsapp

Umaria Crime : उमरिया जिले के चंदिया थानांतर्गत नृसंश हत्या का मामला सामने आया है।मिली जानकरी के अनुसार आज शाम 5 बजे परिजनों को जानकारी लगी कि चंदिया के माड़वाड़ी मोहल्ले में जानकी कुशवाहा पति नवीन कुशवाहा उम्र 36 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई थी।

परिजनों ने तत्काल घायल जानकी कुशवाहा को चंदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।लेकिन ड्यूटी डॉक्टर की गैर मौजूदगी के कारण घायल जानकी कुशवाहा को जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया।जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उक्त मामले में एसडीओपी नागेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदिया नगर में गढ़ी के पास रहने वाली जानकी कुशवाहा पति नवीन कुशवाहा उम्र लगभग 36 वर्ष को घायल अवस्था मे जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया है। जिनकी मौत हो गई है।मामले में प्रारंभिक कार्यवाही की जा रही है।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतिका के रिस्ते का देवर ज्ञान प्रकाश कुशवाहा ने रास्ते को लेकर हुए विवाद में लोहे की सब्बल से हमला किया है। जिससे जानकी कुशवाहा की मौत हो गई है।मामले में सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। विवेचना जारी है।

मृतिका ग्राम पथरहठा में CHO के पद पर पदस्थ थीं।घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

उमरिया
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।