Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP Crime News : रामकृष्ण मिशन आश्रम में करोडो की ठगी के मामले में बैंककर्मी सहित 6 गिरफ्तार 

Author Picture
खबरीलाल Desk
Apr 20, 2025 6:10 PM IST

[inb_subtitle]

MP Crime News : रामकृष्ण मिशन आश्रम में करोडो की ठगी के मामले में बैंककर्मी सहित 6 गिरफ्तार 
— MP Crime News : रामकृष्ण मिशन आश्रम में करोडो की ठगी के मामले में बैंककर्मी सहित 6 गिरफ्तार 

—Advertisement—

MP Crime News : ग्वालियर में रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद से 2.52 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने उज्जैन और नागदा से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 5 पुरुष और एक युवती शामिल है। इन ठगों ने स्वामी से 26 दिन में 2.52 करोड़ रुपए ठगे गए थे जिसमें से 10 लाख रुपए उज्जैन के बैंक खाते में भी ट्रांसफर हुए थे। यह रुपए उज्जैन में निकाले गए थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को ग्वालियर लाकर उनसे पूछताछ की जुट गई है।

दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर में स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद से बीते दिनों 2 करोड़ 52 लाख रुपए की ठगी हुई थी। प्रदेश की सबसे बड़ी ठगी के मामले में एसएसपी धर्मवीर सिंह ने एएसपी कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की है। एसआईटी की दो टीमें विगत दिवस ठगों की धरपकड़ के लिए रवाना हुई थीं। रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को 26 दिन तक धमकाकर ठगों ने अलग-अलग राज्यों के 10 बैंक खातों में 2.52 करोड़ की राशि ट्रांसफर कराई थी। सबसे अधिक 1 करोड़ 30 लाख रुपए इलाहाबाद स्थित कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। ठगी गई धनराशि में कुछ राशि दुबई से संचालित खातों में भी पहुंची है। पुलिस इलाहाबाद स्थित कंपनी के खातों की भी डिटेल रिपोर्ट बैंक प्रबंधन से मांगी है। 

इस दौरान पता चला कि ठगी की गई रकम में से 10 लाख रुपए उज्जैन व नागदा के बैंक खातों में भी ट्रांसफर हुई है। जिसका पता चलने पर पुलिस की एक टीम ने उज्जैन व नागदा से 6 लोगो को पकड़ा है। जिसमें 1 युवती और 5 युवक है। पकड़े गए संदेही ठग बैंक कैशियर, खाताधारक, कमीशन पर खाता खोलने वाले व रुपाए निकाल कर शिफ्ट करने वाले हैं। शुरुआती पूछताछ में पकड़े गए संदेहियों ने कमीशन पर खाता किराए पर देने रुपए कमीशन पर निकालकर बताए गए खाते में शिफ्ट करने के बयान दिए हैं। पकड़े गए आरोपियों को आज रविवार तड़के सुबह ग्वालियर लाया गया है। जिनसे अव ठगी को लेकर पूछताछ की जा रही हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज