Shorts Videos WebStories search

(डबरा) पहले किया दुष्कर्म जब सगाई हुई तो कर दी फ़ोटो वायरल पहुँच गया जेल…

Sub Editor

(डबरा) पहले किया दुष्कर्म जब सगाई हुई तो कर दी फ़ोटो वायरल पहुँच गया जेल...(डबरा) पहले किया दुष्कर्म जब सगाई हुई तो कर दी फ़ोटो वायरल पहुँच गया जेल...
whatsapp

डबरा देहात थाना क्षेत्र के सिरोही में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता ने बताया कि 2019 में इंग्लिश कोचिंग के दौरान आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और आरोपी ने शादी का वादा किया। एक दिन जब पीड़िता अकेली थी, आरोपी ने उसके घर आकर शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

15 फरवरी 2025 को आरोपी पीड़िता को टेकनपुर ले गया। वहां भी उसने पीड़िता का शोषण किया। इस तरह करीब 4-5 बार आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर आरोपी ने जाति का हवाला देकर इनकार कर दिया।आरोपी ने जब शादी से इंकार कर दिया तो 21 अप्रैल 2025 को पीड़िता की सगाई दूसरे लड़के से हो गई । आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरें सगाई वाले लड़के को भेज दीं। इससे सगाई टूट गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना निरीक्षक सुधाकर सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।इस संबंध में देहात थाना प्रभारी सुधाकर तोमर का कहना है नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर दिया गया है और उसे जेल भेजा जाएगा।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।