Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Umaria Crime : अर्धनग्न अवस्था में तालाब के किनारे मिला युवक का शव पास पड़ा मिला मोबाईल

Author Picture
Sub Editor
Jun 14, 2025 10:04 AM IST

[inb_subtitle]

Umaria Crime : अर्धनग्न अवस्था में तालाब के किनारे मिला युवक का शव पास पड़ा मिला मोबाईल
— Umaria Crime : अर्धनग्न अवस्था में तालाब के किनारे मिला युवक का शव पास पड़ा मिला मोबाईल

—Advertisement—

Umaria Crime : उमरिया जिले में इनदिनों अपराध का ग्राफ दिनबदिन बढता ही चला जा रहा है।ताजा मामला उमरिया जिले के इंदवार थानांतर्गत ग्राम पड़वार का है।जहाँ गाँव के बाहर तालाब के पास एक लगभग 22 वर्षीय युवक का शव अर्धनग्न अवस्था मे पड़ा हुआ मिला है।

युवक की दुर्गेश पिता किशन कोल उम्र 22 वर्ष के रूप में पहचान हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया है। घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सहित मृतक के परिजन पहुंच चुके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है पंचनामा बनाने के उपरांत शव को कब्जे में ले लिया गया है।

बताया जा रहा है की घटना स्थल पर ही मृतक के नजदीक एंड्राइड मोबाइल पड़ा हुआ है। यह मोबाइल मृतक का है या फिर किसी अज्ञात आरोपी का यह तो जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।लेकिन जहां पास मोबाइल पड़ा हुआ है वहां संघर्ष के निशान भी रेत में देखे जा सकते हैं. साथ ही अर्धनग्न अवस्था में पड़े हुए मृतक के निजी अंगों के पास ब्लड लगा हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस के द्वारा भी हत्या की आशंका जताई गई है।

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल यह पुलिस की जांच का विषय है लेकिन घटना के बाद परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज