Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पान मसाले के बैग में कर रहे थे घड़ियाल और कछुए की तस्करी 3 गिरफ्तार

Author Picture
Sub Editor
Jul 13, 2025 2:34 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

घड़ियाल और कछुआ की तस्करी करने वाली गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। मुरैना जिले के जावरा थाना पुलिस और फॉरेस्ट विभाग के साथ-साथ एसटीएफ की संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि तस्कर सफेद रंग के पान मसाले के बैग में चंबल नदी से लाए हुए घड़ियाल और कछुआ छुपा कर ले जा रहे थे। पान मसाले के बाग से 50 से अधिक छुए और 40 से अधिक घड़ियाल को जप्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों तस्करों ने चंबल नदी के बटेश्वर घाट से कछुआ और घड़ियालों की नदी से तस्करी करी थी। इसके पहले तस्करों के द्वारा एक खेत यहां से ले जाए जा चुकी थी जिसमें कछुए और घड़ियाल शामिल थे।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध किया गया है। बताया जा रहा है कि राजू नाम के तस्कर के ऊपर पूर्व से ही जलीय जीव तस्करी का मामला दर्ज है। फिलहाल तीनों तस्करों से पूछताछ जारी है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज