Shorts Videos WebStories search

साईकिल लेनदेन का विवाद कर दी दोस्त की हत्या 2 माह बाद ऐसे खुला राज

Correspondent

whatsapp

MP Crime : कभी-कभी छोटा से छोटा विवाद भी आपस में रंजिस का कारण बन जाता है। और छोटा-मोटा लेनदेन के कारण भी दोस्त ही दोस्त के खून का प्यासा हो जाता है। इसे सत्संगी चीज वारदात में अपने ही दोस्त के हाथों पहले तो मृतक को मौत मिली। जिसे पहले तो सामान्य मौत समझ गया लेकिन जब पुलिस ने गुत्थी सुलझाई तो सनसनी खेज वारदात सामने आ गई।

पुलिस की सूझबूझ और लगातार मेहनत से एक अंधे कत्ल का राज खुल गया है। मात्र 400 रुपये की साइकिल के लिए एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की जान ले ली थी।24 जुलाई को बीना के नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया के पास गणेशा नदी में एक अज्ञात युवक की लाश तैरती हुई मिली थी।

बीना थाने की पुलिस ने न केवल इस अज्ञात शव की पहचान की, बल्कि एक ऐसे ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया जो किसी चुनौती से कम नहीं था।
जानकारी अनुसार 25 वर्षीय देवेंद्र यादव निवासी वीर सावरकर वार्ड को उसका दोस्त कमलेश सेन 12 जुलाई को बाहर मजदूरी करने के बहाने लेकर गया था। लेकिन साइकिल बेचने के एक छोटे से विवाद पर कमलेश ने राजेंद्र की हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया।

24 जुलाई: को नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया गणेश नदी में शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग जांच शुरू की। दो महीने बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में, एसडीओपी नीतीश पटेल के नेतृत्व और थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव की टीम ने लगातार प्रयास किए। मृतक के अन्य दोस्तों से पूछताछ में पता चला कि हत्या उसके ही दोस्त कमलेश सेन ने की है।
आखिरकार, पुलिस ने आरोपी कमलेश सेन, निवासी ग्राम दौलतपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कमलेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

अनूप सिंह यादव थाना प्रभारी बीना ने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।हालांकि, अभी शव की अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। इसके लिए डीएनए सैंपल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

बीना
Correspondent

रिक्की छतरपुर के रहने वाले हैं।वें दैनिक भास्कर में वर्ष 2014 से 2016 तक सर्कुलेशन हेड के पद पर सेवाएँ दे चुके हैं। दैनिक दबंग मीडिया ग्रुप के साथ 2017 तक काम किया है।वर्तमान में एमपी न्यूज़ टीवी में कार्यरत हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण रिक्की के Khabarilal.net में बतौर डिजिटल कन्टेन्ट राईटर के रूप में कॉरेस्पोंटेन्ट है।राजनीति, क्राइम,आध्यात्म से जुड़ी खबरों में रिक्की की रुचि है।