Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा,02 आरोपी गिरफ्त में

Author Picture
Editor
Jan 22, 2023 1:54 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम निपनिया में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस में 24 घण्टे के अंदर खुलासा कर दिया है। प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने जानकरी दी हैं।

पढ़िए प्रेस रिलीज

दिनांक 21.01.2023 को सूचनाकर्ता रावेन्द्र पाटकार द्वारा थाना नौरोजाबाद में दिया कि उसका बड़ा भाई जयप्रकाश पाटकार बोरबेल मशीन में मजदूरी का काम करता था दिनांक 17.01.2023 को सूचना बाजारपुरा जा रहा हूँ थोड़ी देर में आता हूँ कहकर मोयर सायकल लेकर निकला था लेकिन रात तक वापिस नही आया। दूसरे दिन दिनांक 18.01.23 को हम लोग उसकी पता तलाश किये उसकी मोटर सायकल ग्राम निपनियां में खड़ी मिली परंतु उसका कोई पता नही चला जिस पर थाना नौरोजाबाद में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मोटर सायकल निपनियां में खड़ी मिली थी जिस कारण भाई की तलाश हेतु रिस्तेदारो के साथ उसी के आसपास तलाश कर रहे थे, • तलाशते तलाशते निपनिया हार में कुट्ट सिंह राठौर के खेत में लगे आम के पेड़ के आगे उरहर की फसल के बीच जयप्रकाश पाटकार मृत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया, पुलिस द्वारा प्राथमिक कार्यवाही प्रारंभ कर मृतक के शरीर पर चोटो के निशान व लाश को हत्या कर छुपाने की नियत से खेत में फेकने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302,201 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही का विवरण:-
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं विवेचना टीम को प्रकरण के निराकरण एवं आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये, अति. पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, विवेचना टीम द्वारा मामले से संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई जिससे पता चला कि मृतक को निपनिया निवासी शिवकुमार कोल के घर कई बार आते-जाते देखा गया है। जिस पर शिवकुमार कोल व उसकी पत्नी सुलोचना कोल से बारीकी से पूछताछ की गई जिस पर आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया।

घटना का कारण:-

मृतक जयप्रकाश पाटकार ने आरोपी शिवकुमार कोल को 15000/- रूपये उधार दिये थे। जो कि आरोपी लौटा नहीं रहा था एवं कमाने के लिये बाहर गया था। मृतक बार-बार आरोपी शिवकुमार के घर जाकर उसकी पत्नी सुलोचना से अपने पैसे वापिस मांगता और न मिलने पर गाली गुप्तार करता। यह बात आरोपी के पता चलने पर वह वापिस आया और दोनो पति-पत्नि ने मिलकर मृतक से बदला लेने की योजना बनाई दिनांक 17.01.23 को आरोपिया सुलोचना द्वारा मृतक को अपना पैसा ले जाने की बात कहकर बुलाया गया उसी दौरान आरोपी शिवकुमार द्वारा कुल्हाड़ी से बार कर मृतक जयप्रकाश पाटकार की हत्या कर दी गई व लाश को छुपाने की नीयत से अरहर के खेत में फेक दिया गया।

आरोपीगण :- 01. शिवकुमार कोल उम्र 36 साल निवासी निपनिया 02. सुलोचना उर्फ सिलोचना पिता शिवकुमार कोल निवासी निपनिया

उत्कृष्ठ भूमिका:- उक्त हत्या के प्रकरण के खुलासे में डॉ जितेन्द्र सिंह जाट अनु अधि. पुलिस पाली, उनि राजभान धुर्वे, उनि शरद खम्परिया, उनि एस. बी. सिंह, उनि त्रिवेणी मेसराम, सउनि दिनेश पाण्डेय, सउनि पुरूषोत्तम गर्ग, प्र.आर. कामता सिंह, प्र.आर. चा. अंजनी मिश्रा, आर. मो. शाहबुल, आर. देवेन्द्र, आर. दामोदर तिवारी एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज