Shorts Videos WebStories search

पत्थर से सिर कुचलकर युवक की नृशंस हत्या

Sub Editor

whatsapp

गढ़पहरा रोड पर अज्ञात आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या कर दी। शव खेत में पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

गुरुवार सुबह गढ़पहरा रोड पर सदर के पास स्थित एक खेत में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर पड़े मिले, जिससे आशंका है कि इन्हीं पत्थरों से युवक का सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मनोज अहिरवार (35 वर्ष) निवासी भैंसा के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाने की नियत से चेहरे को बुरी तरह कुचला गया।

घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

एएसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि युवक की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

सागर
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।