Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP में विधायक का बेटा और रिश्ते के केन्द्रीय मंत्री का भतीजा पहुँचा सलाखों में पीछे

Author Picture
Content Writer
Apr 12, 2023 9:49 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के भतीजे और बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मणि नागेंद्र उर्फ ​​मोनू पटेल को पुलिस ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह इस मामले में गिरफ्तार दलित युवक पर सामूहिक हमले का आरोपी है। मोनू पटेल व उसके साथी को विशेष अदालत नरसिंहपुर ने जेल भेज दिया है. इस पूरे मामले में आठ अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक यह मामला फरवरी 2019 का है। फरियादी दीनू सिंह चौधरी की शिकायत पर नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना पुलिस ने आरोपी मणि नागेंद्र उर्फ ​​मोनू पटेल समेत 10 लोगों के खिलाफ सामूहिक मारपीट का मामला दर्ज किया है. इस मामले के सभी आरोपी फरार थे और पुलिस ने फरारी में चालान पेश कर दिया था.

Source : Social Media

कोर्ट ने 25 अक्टूबर 2021 को आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस संबंध में एसपी कार्यालय नरसिंहपुर से गोटेगांव पुलिस को निष्पादन के लिए वारंट भेजा गया था. लोक अभियोजक शैलेश पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को 8 आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जिन्हें जमानत नहीं मिली. दो फरार स्थाई वारंट मोनू व राजू राजपूत मंगलवार को पेश हुए तो उन्हें भी जमानत नामंजूर कर जेल भेज दिया गया।

Source : Social Media

पुलिस ने इस मामले में आरोपितों पर एक-एक हजार का इनाम भी घोषित किया था। कुछ आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक मारपीट समेत कई मामले लंबित हैं। सचिन पाठक, राजेश राजपूत, दीपक सोनी, श्याम नायक, अर्जुन पटेल, अन्नू सिंह परिहार, राजू शूटर आदि के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें : शिवराज की भांजियों को अकेले ले जाकर सीएम राईज स्कूल के प्राचार्य ने की आश्लील हरकत

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज