लोकायुक्त की टीम ने इस कार्यवाही में तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक उपयंत्री को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है,नगर पालिका परिषद छतरपुर में लोकायुक्त पुलिस का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया है, उपयंत्री का नाम बाबूराम चौरसिया है जो भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति की एवज में तीस हजार रुपये की घूस उमेश कुमार चौरसिया नाम के आवेदक से ले रहे थे तभी लोकायुक्त ने अपना जाल बिछाकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है ,डीएसपी राजेश खेड़े के नेतृत्व में सागर लोकायुक्त की टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया है.
Content Writer
संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें
