Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

आपरेशन “अंकुश नार्को” के तहत मादक पदार्थ एमडी के साथ तस्कर और खरीददार गिरफ्तार

Author Picture
Editor
May 20, 2023 8:54 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

भोपाल- शहर में मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम “अंकुश नार्को” के दौरान दिनांक 18 मई 2023 की मध्य रात्रि में पिपलानी पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि इंद्रपुरी पिपलानी क्षेत्र, यादव टी-स्टॉल के पास तस्कर मादक पदार्थ बेंचने की फिराक में घूम रहा है ।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्रीमति श्रद्धा तिवारी एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री राजेश सिंह भदौरिया एवं सहायक पुलिस आयुक्त गोविंदपुरा श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलानी भोपाल अजय कुमार नायर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश देकर लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा मुखविर द्वारा बताये अनुसार आरोपी मंगेश वरीयकर पिता विजय वरीयकर उम्र 21 साल निवासी म.न. 492 ए-सेक्टर गोपाल नगर पिपलानी से 930 मिलीग्राम मादक पदार्थ एमडी एवं खरीददार रजत गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता उम्र 22 साल निवासी म.न. 30 इकबाल कालौनी अशोका गार्डन भोपाल से 960 मिलीग्राम मादक पदार्थ एमडी को बेंचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । थाना पिपलानी भोपाल में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 324/2023 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी खरीददार रजत गुप्ता को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल दाखिल कराया गया एवं तस्कर आरोपी मंगेश वरीयकर का माननीय न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है ।
उपरोक्त कार्यवाही की क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पिपलानी निरीक्षक अजय कुमार नायर, उनि संतोष रघुवंशी, सउनि अजय सिंह, प्रआर विकास सिंह, प्रआर विजय चौधरी, प्रआर मीनेश मिश्रा, आर जितेन्द्र दांगी, आर बृजेश सिंह, आर संतप्रकाश पाण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज