Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बाइक चोरी का Live Video सीसीटीवी में हुआ कैद

Author Picture
Editor
Jun 10, 2023 4:20 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

मध्य प्रदेश के शहड़ोल जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि, वो लोगों के बीचों बीच दिन दहाड़े भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने में जरा भी नहीं डर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित कल्याणपुर कोयलवरी इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े बड़े ही शातिराना ढंग से पलक झपकते ही घर के बाहर खड़ी बाइक को लेकर फरार हो गए। चोरों के इस शातिराना तरिके से बाइक चोरी का करने का लाइव वीडियो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, बाइक चोरी होने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में दी है , पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।  वही एक और बाइक मेडिकल कालेज में इलाज कराने आए एक मरीज की भी बाइक पार हो गई है। 

कोतवाली अंतर्गत कल्याणपुर निवासी शारदा यदाव कल्याणपुर कोयलारी बिजली आफिस के समीप रहने वाले अपने मित्र अमित सिह के घर किसी काम से अपने बाइक क्रमांक MP-18-MJ-2911 में सवार होकर गए थे, जंहा मित्र के घर के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए ,इस दौरान दिन दहाड़े बेखौफ नकाब पोश दो बाइक चोर बाइक में सवार होकर आए और घर के बाहर खड़ी बाइक को बड़े ही शातिराना अंदाज में लेकर फरार हो गए, जब शारदा मित्र के घर से अपने घर जाने के लिए बाहर निकले तो देखा कि उनकी बाइक गायब है। यहां वहां ढूढने के बाद जब बाइक का कोई पता नही लगा तो घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उनके होश उड़ गए, चोरों के बाइक चोरी का लाइव वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई, पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।  वही एक और बाइक मेडिकल कालेज में इलाज कराने आए एक मरीज की भी बाइक पार हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ऐसी और जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़े

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज