Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gadar 2 Leak: मेकर्स को लगा बड़ा झटका, जब सनी देओल की ‘गदर 2’ यूट्यूब पर लीक हो गई

Author Picture
Editor
Aug 13, 2023 4:51 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Gadar 2 Leak Online: सनी देओल-अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर ‘ओएमजी 2’ बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ को कड़ी टक्कर दे रही है। दूसरे दिन की कमाई के मामले में फिल्म ‘गदर 2’ ने पहले दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. सनी देओल की फिल्म ने दूसरे दिन 43 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने बीते दिन 40 करोड़ की कमाई की. इस लिहाज से फिल्म की दो दिन की कमाई 83 करोड़ पहुंच गई है. इसी बीच इस फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल ये फिल्म लीक हो गई है. इस यूट्यूब चैनल पर खबर लिखे जाने तक 91 हजार लोगो ने सिर्फ 6 घंटे में ही इस इसे देख लिया है.

निर्माताओं को नुकसान हो सकता है

रिलीज के तीसरे दिन मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. जहां इन दिनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. वहीं अब फिल्म यूट्यूब पर लीक हो गई है, जिससे फिल्म के मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ है. यह फिल्म यूट्यूब पर Movie Rush नाम के चैनल पर लीक हुई थी। कहा जा रहा है कि इस चैनल पर फिल्म की पूरी कहानी लीक हो गई है, जिससे फिल्म के मेकर्स को भारी नुकसान हो सकता है.

100 करोड़ का आंकड़ा होगा पार

माना जा रहा है कि ‘गदर 2’ तीसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। वहीं ‘गदर 2’ को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सनी देओल की ‘गदर 2’ इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ की कमाई की. अब देखना यह है कि वीकेंड पर ‘ओएमजी 2’ और ‘गदर 2’ दोनों में से कौन कितना कलेक्शन कर पाता है।

ग़दर 2 के बारे में

बता दें कि फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। ‘गदर 2’ की बात करें तो इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। वहीं विलेन की भूमिका में मनीष वाधवा नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें :  दिन भर मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट Airtel ने लॉन्च किया 99 रुपये वाला डेटा प्लान

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज