Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Siddhant Chaturvedi के घर के पास स्पॉट हुईं Navya Naveli Nanda, ‘फोन भूत’ के अभिनेता के साथ डेटिंग की अफवाहों ने फिर उठाए सवाल

Author Picture
Editor
Nov 12, 2022 9:06 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Bollywood में इन दिनों ‘फोन भूत’ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी(Siddhant Chaturvedi)  और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के अफेयर की खबरें काफी चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नव्या और सिद्धांत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में नव्या के साथ डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया। लेकिन अब एक बार फिर इन रूमर्स को हवा मिल गई है। दरअसल हाल ही में नव्या नवेली नंदा को सिद्धांत के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, नव्या सिद्धांत के घर उनसे मिलने पहुंचीं। पपराजी ने नव्या को सिद्धांत की बिल्डिंग के बाहर कैमरे में कैद किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नव्या कैमरे से बचने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि नव्या सिद्धांत के घर पहुंची या नहीं, लेकिन एक्ट्रेस की ये तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से लोगों ने कान खड़े कर दिए हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या के साथ अपने रिश्ते को लेकर कही ये बात

‘फोन भूत’ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या के साथ डेटिंग की खबरों को खारिज करते हुए कहा, “क्या मैं किसी को डेट कर रहा हूं? काश यह सच होता।” ऐसे में सिद्धांत के बयान से साफ है कि वह फिलहाल सिंगर हैं और किसी को डेट करना चाहते हैं। एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा एक साथ आए। इसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाओं ने रफ्तार पकड़ ली थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘फोन भूत’ हाल ही में रिलीज हुई है। लेकिन यह हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं नव्या इन दिनों अपने पॉडकास्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

यह भी पढ़ें:  Salman Khan के ‘Big Boss 16′ में मिला बड़ा हिंट? Dabangg 4 में सनी लियोन की एंट्री

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज