Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Ajay Devgn’s Drishyam 2 box office collection :अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाल, दो दिन में कमाए इतने करोड़

Author Picture
Editor
Nov 20, 2022 9:31 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Drishyam 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर अजय देवगन ‘Drishyam 2’ रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। अजय देवगन की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो चुके हैं। इन दो दिनों में इस ‘ Drishyam 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। पहले दिन की कमाई के बाद अब दूसरे दिन की कमाई सामने आई है जिससे मेकर्स का उत्साह और बढ़ गया है।

अजय देवगन(Ajay Devgn) की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन मचाया धमाल श्रिया सरन (Shriya saran) अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) और अजय देवगन(Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि अजय देवगन की फिल्म ने दूसरे दिन 21.59 करोड़ का करोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 36.97 करोड़ रुपये हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि तब्बू और अजय देवगन की दृश्यम 2(Drishyam 2)  ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म की कमाई के ये आंकड़ें देखने के बाद मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे है।

100 करोड़ की कमाई कर सकती है यह फिल्म ‘दृश्यम 2’

अजय देवगन की ‘दृश्यम 2′(Drishyam 2)  को लेकर कहा जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। अगर यह सच निकला तो यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। क्योंकि इस साल बॉलीवुड के कई बड़े सितारे बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाए. अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ के बारे में आपकी क्या राय है, कमेंट करें।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज