बाबू जी भंडारा करवा दो : सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जी वीडियो में देखा जा सकता है कि हरिद्वार में गंगा नदी के पुल पर एक व्यक्ति लोगों को अपील करता हुआ दिखाई देता है जिसमें वह कहता है कि बाबूजी भंडारा करवा दो। कभी इस व्यक्ति के हाथ में दाल और चावल होता है तो कभी उसे व्यक्ति के हाथ में पूरी सब्जी होती है तो कभी उसे व्यक्ति के हाथ में केले होते हैं तो कभी उसे व्यक्ति के हाथ में नमकीन होती है। ₹100 में 5 का और ₹200 में 11 लोगों का भंडारा करवाने की वह कंडीशन रखता है।
वहां से गुजरने वाले लोग जो श्रद्धालु के रूप में हरिद्वार पहुंचे हैं उन्हें वह पुण्य लाभ कमाने के लिए भंडारा करवाने के लिए कहता है और बड़ी स्मार्ट तरीके से अपना बिजनेस करता है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है अगर आप भी शख्स के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि यह शख्स कौन है और इसका क्या नाम है और यह क्या करता है।
दरअसल इस शख्स का नाम रमाशंकर गुप्ता है। इनके पिता का नाम गया प्रसाद गुप्ता है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के रहने वाले रमाशंकर गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने शादी के बाद में अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। इस कारण उन्हें 6 माह तक सलाखों के पीछे भी रहना पड़ गया है। हरिद्वार में एक महिला ने इन्हें आसरा दिया है और उनके खाने पीने का इंतजाम उसे महिला के द्वारा किया जाता है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर रमाशंकर गुप्ता के द्वारा जमकर धमाल मचाया जा रहा है लोग इसे भंडारा वाला बाबा कहकर के कमेंट कर रहे हैं।

