Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Heart Attack आने से पहले Body देती है ये 5 संकेत इन्हें भूलकर भी ना करें इग्नोर

Author Picture
Editor
Jun 30, 2025 6:30 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Heart Attack Symptoms : किसी भी इंसान को हार्ट अटैक आने से पहले उनकी बॉडी में कुछ ऐसे परिवर्तन होने लगते हैं और ऐसे संकेत आने लगते हैं जिन्हें अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं। हार्ट अटैक आने से पहले यह पांच संकेत बॉडी देने लगती है। लेकिन अक्सर लोग इसे इग्नोर कर देते हैं जबकि इन बातों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। इस आर्टिकल में आज हम आपको उन पांच संकेतों के बारे में बताएंगे कि वह कौन से संकेत है जो हार्ट अटैक से पहले हर व्यक्ति को महसूस होने लगते हैं।

हाल ही में हमने देखा है कि शेफाली जरीवाला, सिद्धार्थ शुक्ला जैसे कई अभिनेताओं सहित आपने अक्सर अपने आसपास पर देखा होगा लोगों को बहुत ही कम उम्र में हार्ट अटैक की समस्या हो रही है। जिससे लोगों की जान भी चली जा रही है। हो सकता है कि इन लोगों को भी यह वार्निंग बॉडी के माध्यम से मिली हो लेकिन शायद इन लोगों ने इग्नोर कर दिया होगा।

Extreme Fatigue & Constant Headache

यदि आप अपनी रोज की दिनचर्या में कोई बड़ा और भारी काम किए बिना भी ज्यादा थक जाते हैं। जैसे आप सीढ़ी चढ़ने के दौरान, या फिर अपने दिनचर्या के काम करने के दौरान आपको थकावट आ जाती है, और यह थकावट आराम करने के बाद भी नहीं जाती है, इसके साथ ही आपको सर में दर्द हमेशा बना रहता है। जो कि हमेशा बढ़ता ही चला जा रहा है। हार्ट स्पेशलिस्ट बताते हैं कि यह संकेत है कि आपका हृदय कमजोर होता चला जा रहा है।

Frequent Nausea & Dizziness

अगर आप ऐसा महसूस करते हैं कि आप बिना धूप में गए और या बिना किसी स्ट्रेस के भी आपकी आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। या फिर आपको अचानक बेहोशी आ जाती है। यह संकेत है कि आपकी हार्ट में सरकुलेशन की प्रॉब्लम आ चुकी है।

Numbness, Chest Discomfort

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हार्ट अटैक आने पर हर बार दर्द जोरों से नहीं होता है। सीने में जलन दबाव महसूस करना या फिर सीने में जकड़न होना या कभी-कभी बेचैनी महसूस होती है, जो कि कुछ मिनट में चली जाती है। यह भली छोटी समस्या हो लेकिन यह आने वाले समय के लिए गंभीर संकेत हैं। यदि बॉडी के एक हाथ में या एक पैर में या फेस में एक तरफा आपको वीकनेस महसूस होती हो यह भी हृदय संबंधी समस्याओं का एक संकेत है।

Leg Swelling,sudden & Weight Gain

पैरों में स्वेलिंग आना या अचानक वजन बढ़ाना भी यह भी एक गंभीर संकेत है। यदि पैरों में एड़ियों में या पैर में कहीं भी सूजन आ रही है, या फिर आपका अचानक से वजन बढ़ाना शुरू हो रहा है। तो यह आपके हार्ट के द्वारा ब्लड पंप ना कर पाने का एक संकेत हो सकता है।

Sudden Changes in Vision

यदि आप महसूस करते हैं कि आपको डबल दिखाई दे रहा है कोई भी ऑब्जेक्ट या फिर धुंधला दिखाई दे रहा है। किसी भी चीज पर किसी भी ऑब्जेक्ट पर फोकस ना कर पाना इसके साथ ही चक्कर आकर गिर जाना यह भी होता संबंधी समस्याओं का एक बड़ा कारण हो सकता है।

कई मेडिकल अध्ययन बता रहे हैं कि 2020 से 2025 के बीच में थर्ड संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक के मामलों में 40 फ़ीसदी बढ़ोतरी हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है की हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या में 50 फ़ीसदी से ज्यादा मामले में मरने वालों की उम्र 40 से भी काम है।

नोट : यह खबर जन जागरूकता के उद्देश्य लिखी गई। हृदय संबंधी अधिक जानकारी के लिए विषय विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज