लाइफ स्टाइल

Aaj Ka Rashifal 17 April 2023: इस राशि वाले जातक को बिजनेस में मिलेगा डबल ग्रोथ तो इन्हें रखना होगा आज वाणी पर नियंत्रण

आज का राशिफल 17 अप्रैल 2023: आज वैशाख कृष्ण पक्ष, द्वादशी और सोमवार उदया तिथि है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज रात 9:00 बजे 7 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। इसके साथ ही आज देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। सोम प्रदोष व्रत भी आज रखा जाएगा। आइए आचार्य रुद्रानंद  से जानते हैं कि 17 अप्रैल आपके लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को अच्छा बना सकते हैं। साथ ही जानिए आपका लकी नंबर और लकी रंग क्या होगा।

 मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर का कोई जरूरी काम पूरा होगा। अपना नजरिया सकारात्मक रखें। आज आप भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में भी सोच सकते हैं। यह आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद करेगा। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपका स्वभाव शांत और धैर्यवान रहेगा, जिससे आप अपनी सभी समस्याओं का समाधान आसानी से कर पाएंगे। पारिवारिक कार्य के सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर- 9

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, व्यापार के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। निवेश संबंधी कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके पास आते रहेंगे। योजना बनाने और निर्णय लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। हर काम को जोश के साथ पूरा करने की कोशिश करें। आपके प्रयासों का फल जल्द ही मिल सकता है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के अवसर हैं। आप खुले दिमाग से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानी को भी समझने की कोशिश करें।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए काम में आपका मन लगेगा। बिजनेस में डबल ग्रोथ की संभावनाएं हैं। अपना काम बहुत सावधानी से करें, और दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर का प्यार और सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। अकारण विवादों में पड़ने से बचें।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 2

कर्क राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। दफ्तर में पुराने काम निपटाने में सफलता मिलेगी। किसी गुस्सैल पार्टनर को शांत करने के लिए आप उसे कोई मनपसंद तोहफा दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। आज आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 4

सिंह राशि

आज अच्छा दिन होगा। आपसे मिलने वाला हर व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। करियर को लेकर आपके मन में कुछ दुविधा हो सकती है, लेकिन वह जल्द ही सुलझ जाएगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी, रूखा खाना खाएं। बच्चों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। वैवाहिक जीवन में पहले से चल रही अनबन से राहत मिलेगी। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें, नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

लकी रंग – ऑरेंज

लकी नंबर- 1

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए नए उत्साह से भरा रहेगा। घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकलिए और प्रकृति का लुत्फ उठाइए। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी काम पूरे करने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नए कोचिंग संस्थान से जुड़ना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। संतान की सफलता पर आपको गर्व महसूस होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर- 3

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपके मन में नए विचार आएंगे। आपकी योजना बदल सकती है। व्यापार में कुछ नया करने की इच्छा रहेगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। दफ्तर में आपकी पदोन्नति होने की संभावना है। आप परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल हो सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को आज अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

लकी रंग – मैरून

लकी नंबर- 1

वृश्चिक राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन संपत्ति के योग बन रहे हैं। समाज कल्याण की ओर भी आपका रुझान रहेगा। शत्रु आपको हराने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष सफलता मिलेगी, ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। अचानक किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर- 3

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजकीय कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। साइंस के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार में पिता के सहयोग से आपको आसानी होगी। लवमेटस आज अपने रिश्ते से समझौता कर सकते हैं। खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

लकी रंग – गोल्डन

लकी नंबर- 8

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आपके वेतन में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे आपका दिन शुभ रहेगा। अपने सीनियर्स के साथ अच्छा व्यवहार करें। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपके अच्छे प्रदर्शन का असर आपके करियर पर साफ नजर आएगा। आपके व्यापार में लाभ होने की संभावना है। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर- 6

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता की उम्मीद रहेगी। अपने प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक मामलों में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर चर्चा होगी। आज दूर की यात्रा करने से बचें, सेहत को राहत देने के लिए यह फैसला उचित रहेगा। व्यापार में निवेश करने के लिए सही समय का इंतज़ार करें। सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए रोमांचक रहेगा। कोई भी शुभ कार्य करें और शुभ कार्य भी करें। संतान के करियर को लेकर मन में चिंता रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का आनंद लें। पूरा दिन आनंद से भरा रहेगा। सरकारी दफ्तर में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। शायद आपको भी बढ़ावा दें। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

लकी रंग – काला

लकी नंबर- 1

Sanjay Vishwakarma

संजय विश्वकर्मा (Sanjay Vishwakarma) 41 वर्ष के हैं। वर्तमान में देश के जाने माने मीडिया संस्थान में सेवा दे रहे हैं। उनसे servicesinsight@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। वह वाइल्ड लाइफ,बिजनेस और पॉलिटिकल में लम्बे दशकों का अनुभव रखते हैं। वह उमरिया, मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने Dr. C.V. Raman University जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में BJMC की डिग्री ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: NWSERVICES Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker