Shorts Videos WebStories search

MP News : धान के अवैध परिवहन को रोकने 07 सीमावर्ती मार्गों में कलेक्टर निर्देश पर की गई चाकचौबंद व्यवस्था

Editor

whatsapp

MP News :  नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। धान खरीदी को देखते हुए धान के अवैध परिवहन पर नकेल कसने के लिए अभी से तैयारियां शुरु हो गई हैं। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से धान की आवक को रोकने के लिए सिंगरौली कलेक्टर अरूण कुमार पमार के निर्देष पर सीमावर्ती मार्गों में चेकपोस्ट स्थापित कर कर्मचारियो की तैनाती की गई है।

आने जाने वालों पर रखी जाएगी कड़ी नजर :

कलेक्टर अरुण कुमार परमार के द्वारा चेकपोस्ट में तैनात कर्मचारियो को इस आशय के निर्देश दिये गये है कि वन विभाग के चेकपोस्टो में उपस्थित रहकर जिले में राज्य के बाहर से धान एवं मोटे अनाज का अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का प्रवेश न हो सके यह सुनिश्चित करे।खाद्यान का परिवहन करने वाले व्यक्तियो एवं वाहनो की जानकारी के लिए पंजी संधारित करे। तथा अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित थाना को तत्काल सूचना से अवगत करायेगे। उन्होने निर्देश दिया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खाद्यान का अवैध परिवहन पाये जाने पर संबंधितो के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करेगे।

Khabarilal

क्यों होता हैं धान का अवैध परिवहन :

उत्तर प्रदेश में अच्छे धान (ए ग्रेड) का अधिकतम सरकारी रेट 1888 रुपए प्रति क्वींटल है, लेकिन ज्यादातर जिलों में किसान 1000 रुपए से लेकर 1200 प्रति कुंतल बेचने को मजबूर रहते हैं है। जिन जिलों में सरकारी खरीद शुरू भी हो चुकी है वहां भी किसान 1000-1200 रुपए में धान बेच रहे हैं मध्य प्रदेश में इस बार धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति क्विंटल होगा अधिकतम समर्थन मूल्य के चक्कर में उत्तरप्रदेश और छतीसगढ़ की धान मध्यप्रदेश में लाई जाती हैं.

इन 07 मार्गों में की गई चाकचौबंद व्यवस्था-

  • बैढ़न से बीजापुर मार्ग वन बैरियर बलसोता में मथुरा सिंह धुर्वे मो. 9301563330 लालमणि शर्मा वन रंक्षक,रामायण प्रसाद गुप्ता स्थायीकर्मी वन विभाग को तैनात किया गया है।
  • इसी प्रकार बैढ़न से सुरजपुर बिहरा मार्ग, वन बैरियर झाझी मे राम सजीवन पटेल वन रंक्षक वन विभाग मो.8305536150,संतोष शुक्ला,कैलाश प्रसाद पनिका सहायक उप निरीक्षण मण्डी को तैनात किया गया है।
  • बैढ़न से शक्ति नगर मार्ग वन बैरियार जयंत सच्चिता नंद पाण्डेय स्थायी वन कर्मी मो.8966992283,यज्ञभान तिवारी,संजीव गौतम सहायक निरीक्षक मण्डी को तैनात किया गया।
  • इसी प्रकार मोरवा से अनपरा मार्ग वन बैरियर खनहना में शिव नारायण सिंह वन रंक्षक वन विभाग मो. 7000979450, भाग्योदय सिंह वन रंक्षक वन विभाग, अशोक चौहान आर.ए.ई.ओ की तैनात किया गया है।
  • बैढ़न से शक्तिनगर मार्ग वन बैरियर तेलगवा में विनायक द्विवेदी वन रंक्षक वन विभाग मो. 9993218167,दिनेश प्रसाद मिश्रा स्थायीकर्मी वन विभाग, मो. फरियाद खान सहायक निरीक्षक मण्डी को तैनात किया गया है।
  • माड़ा से रामगड़ वन बैरिया बिंदुल मे सियाबर सिंह वन रंक्षक वन विभाग मो.9981753795, त्रिवेणी जयसवाल वन रंक्षक वन विभाग, नागेन्द्र सिंह सहायक निरीक्षक मण्डी को तैनात किया गया है।
  • चितरंगी से घोरावल मार्ग वन बैरियर चितावल में गोविंद सिह आयम वन रंक्षक वन विभाग मो.7241141929, सुरेश प्रसाद प्रजापति वन रंक्षक वन विभाग,विनोद कुमार सिंह सहायक उप निरीक्षक मण्डी को तैनात किया गया।
Editor

मेरा नाम संजय विश्वकर्मा है,वैसे मेरा ख्याल है ‘खबर वह है, जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी सब केवल विज्ञापन है’ बतौर पत्रकार मेरा काम है, कि यथासंभव स्पष्ट रूप से ख़बरों की सच्चाई से आपको रूबरू करवा सकूँ। सच बोलता हूँ और विभिन्न परिस्थितियों में सही और सटीक काम करने का प्रयास भी करता हूँ। आप 09425184353 पर संपर्क करके मुझे खबर से अवगत करवा सकते हैं। आपका नाम और पहचान सार्वजानिक नही करूँगा।
error: RNVLive Content is protected !!