Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मैदान में नरेद्र मोदी से मुकाबला नही कर पाते,इसलिए उनकी हत्या की बात कर रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान

Author Picture
Editor
Dec 12, 2022 7:26 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कांग्रेस की असलियत सामने आ रही है : शिवराज सिंह चौहान

भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों में बसते हैं,सम्पूर्ण देश की श्रृध्दा और आस्था के केंद्र हैं,मैदान में कांग्रेस के लोग देश के प्रधानमंत्री से मुकाबला नही कर पाते,इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं,ये विद्वेष की पराकाष्ठा है,यह घृणा की अति हैं. कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो रहे हैं,लेकिन ऐसी चीजों को सहन नही किया जाएगा.एफआईआर की जा रही है,और कानून अपना काम करेगा.

PM Narendra Modi :कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पर तत्काल FIR करने गृह मंत्री ने दिए निर्देश

 

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता Raja Pateriya पन्ना जिले के पवई में लगी गाँव की चौपाल में कुछ लोगो को संबोधित कर रहे थे संबोधन के दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर काफी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी,जिसमे गृह मंत्री मध्यप्रदेश नरोत्तम मिश्रा ने तत्काल एफआईआर करने के निर्देश एसपी पन्ना को दिए हैं.

 

PM Narendra Modi :नेताओं द्वारा एक दुसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाना आम बात हैं लेकिन गरिमा में रहकर की गई टिप्पणी को राजनितिक रूप में विपक्षी दल भी उसका उत्तर देने से नही चुकता लेकिन जब आरोप गैर मर्यादित हो जाए तो बात बिगड़ जाती हैं.

महात्मा गाँधी वाली कांग्रेस नही रही :गृह मंत्री

दरअसल Raja Pateriya के बयानों को मैंने सुना उससे स्पष्ट हो रहा हैं की अब यह महात्मा गाँधी जी की कांग्रेस नही है,अब ये इटली की कांग्रेस हैं,और इटली की मानसिकता मुसोलनी वाली रहती है,कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर,कन्हैया कुमार जैसे लोग चल रहे हैं,उससे भी स्पष्ट हो जाता है,की कांग्रेस की क्या मानसिकता है,देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ बेहद आपतिजनक टिप्पणी राजा पटेरिया ने किया है,मै तत्काल पुलिस अधीक्षक पन्ना को Raja Pateriya के खिलाफ FIR के निर्देश दे रहा हूँ.

क्या हैं पूरा मामला :

दरअसल पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं,बताया जा रहा हैं की वायरल वीडियो पन्ना जिले के पवई का हैं,जिसमे राजा पटेरिया यह कहते हुए नजर आ रहे हैं की “मोदी धर्म,जाति,भाषा के आधार पर बाँट देगा,दलितों को आदिवासिओं और अल्पसंख्यको का भावी जीवन खतरे में हैं,संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो.”

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करे हुए प्रदेश प्रवक्ता भाजपा राजपाल सिंह सिसोदिया ने लिखा हैं की यह हैं कांग्रेस का असली चेहरा पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता राजा पटेरिया मोदी की हत्या का बयान देकर समाज को विभाजित कर भड़काऊ भाषण दे रहे है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज