Shorts Videos WebStories search

योगी के मंत्री के काफिले पर MP में हमला 12 गिरफ्तार

Sub Editor

योगी के मंत्री के काफिले पर MP में हमला 12 गिरफ्तार
whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक मंत्री के काफिले में मध्य प्रदेश के ग्वालियर झांसी हाईवे में हमला होने की जानकारी सामने आई है। उक्त घटना के बाद पुलिस ने 15 लोगों पर मामला भी दर्ज कर लिया है जिसमें 12 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

कब का है मामला कहा हुई घटना

पूरा मामला मध्य प्रदेश राज्य अंतर्गत ग्वालियर झांसी हाईवे पर बिलौआ थाना क्षेत्र का है।जहाँ 15 और 16 नवंबर की दरमियानी रात हाईवे पर एक ट्रक पलट गया था जिस कारण एक लंबा जाम लगा हुआ था। उक्त जाम में योगी सरकार के राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी की गाड़ी भी फांसी हुई थी इसी दौरान मंत्री जी के PSO और एक कार चालक का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते आपस में हाथापाई भी होने लगी। आरोपी भी है कि इसी दौरान PSO की पिस्टल भी कुछ लोगों के द्वारा छीन ली गई। राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू आगरा में कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात अपने गृह जिले ललितपुर लौट रहे थे।

विवाद के बाद मंत्री जी पहुँचे थाना

विवाद के बाद योगी सरकार के मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी थाने पहुंचे जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। मंत्री जी की शिकायत प्राप्त होने के बाद में पुलिस एक्टिव हुई और पुलिस ने 15 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है जिसमें 12 लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।