Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

SECR रेलवे में 03 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में दी गई अतिरिक्त कोचों की सुविधा

Author Picture
Sub Editor
Jul 30, 2025 4:34 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 03 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में वातानुकूलित श्रेणी की अतिरिक्त कोचों की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है |

विवरण इस प्रकार है

गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 एवं एसी-2 कोच की सुविधा दुर्ग से 01 अगस्त 2025 से तथा अम्बिकापुर से 02 अगस्त 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी ।

गाड़ी संख्या 18756/18755 अम्बिकापुर-शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 एवं एसी-2 कोच की सुविधा अम्बिकापुर से 02 अगस्त 2025 से तथा शहडोल से 02 अगस्त 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी ।

गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निज़ामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा दुर्ग से 01 अगस्त 2025 से तथा निज़ामुद्दीन से 02 अगस्त 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी ।

इन कोचों की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा सुनिश्चित होगी |

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज